India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Assembly Election: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विपक्ष के नेता, सचेतक, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सचेतक समेत सभी विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी।
किसके वेतन में कितना बढ़ोत्तरी?
झारखंड के मुख्यमंत्री के वेतन और पारिश्रमिक में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, विधायकों के वेतन में अब 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। सीएम का वेतन बिना भत्ते के 80,000 रुपये है। लेकिन अब कैबिनेट ने 20,000 यानी 25 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। झारखंड में विधायकों के वेतन में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। 50 फीसदी बढ़ोतरी के बाद अब यह 40,000 रुपये से बढ़कर 60,000 रुपये हो जाएगा। झारखंड चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय बचा है। झारखंड विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। इन चुनावों में जनता तय करेगी कि अगले पांच साल के लिए सरकार की कमान किसके हाथ में होगी।
संसद में Rahul Gandhi को मिला Akhiesh Yadav का साथ, कहा कुछ ऐसा कि विपक्ष को आ गया मजा
चुनावी मोड में आई चंपई सोरेन सरकार
चुनाव नजदीक आते ही राज्य की चंपई सोरेन सरकार चुनावी मोड में आती दिख रही है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य में मुफ्त बिजली का दायरा 125 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट करने की घोषणा की थी। चंपई सोरेन ने अधिकारियों को गलत बिल माफ करने का भी निर्देश दिया था। किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 25 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को आर्थिक सहायता देगी। सीएम चंपई सोरेन ने जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की।
Kim Kardashian को देखकर Salman Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख लोग करने लगे तरह-तरह की बातें