India News ( इंडिया न्यूज़ ) Benefits of Homemade protein Powder: गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लोग मोटे हो जाते हैं, तो वहीं कई लोग पतले भी हो जाते हैं, जिस कारण वह प्रोटीन पाउडर लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बाहर के प्रोटीन पाउडर में कितनी मिलावट होती है। नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं होममेड प्रोटीन पाउडर कैसे बनाया जाए। जिसे आपकी तबीयत भी बिगड़े ना और सेहत के साथ स्वाद भी मिले। इसके के सेवन से आप शक्तिशाली बन जाएंगे। और थकान, कमजोरी की समस्या भी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी। इसको बनाना बेहद आसान है।
पहले आप 100 ग्राम मूंगफली ले लीजिए, वह इसलिए क्योंकि मूंगफली में खूब प्रोटीन पाया जाता है। फिर आप 50 ग्राम कद्दू के बीज ले लीजिए। 1 ग्राम कद्दू के बीज में प्रोटीन पाया जाता है। इसके वजह से हमें अच्छी नींद आती है। यह मैग्निशियम और मिनरल्स का अच्छा श्रोत है। शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसमें फाइबर भी प्रचूर मात्रा में होता है। इसके बाद आप 100 ग्राम सोयाबीन लेंगे। इसे प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। इसमें अलग-अलग ढेर सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। चौथा इनग्रेडिएंट्स लेंगे अलसी के बीज। 50 ग्राम अलसी के बीज लेंगे। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी पाया जाता है। यह पेट की चर्बी को भी पिघलाता है। पांचवां इनग्रेडिएंट्स लेना है 50 ग्राम बादाम। फिर आप ओट्स लेंगे 100 ग्राम जिसमें खूब फाइबर पाया जाता है।ओट्स हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। फिर अब इन सबको आप ग्राइंडर कर लीजिए। इसका अब फाइन पाउडर बन जाएगा। इसके बाद आप इसको दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
ये भी पढ़े- Benefits for Pineapple: पाइनएप्पल के सेवन से मिलते हैं ये अनोखे फायदे, इन बीमारियों की भी होती है छुट्टी
India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने बुधवार को नई…
India News (इंडिया न्यूज), Firecrackers Ban in Delhi: राजधनी दिल्ली के लोग अगले साल यानी 2025…
problems in marriage: बेंगलुरु में एक AI इंजीनियर ने शादीशुदा जिंदगी में आई परेशानियों के…
India News (इंडिया न्यूज), Mahakaleshwar Temple:उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाहर से आए श्रद्धालुओं…
India News (इंडिया न्यूज)UP News: SP विधानमंडल दल की बैठक आज गुरुवार (19 दिसंबर) को…
Health Tips: मुट्ठी भर चने, मुट्ठी भर मूंग दाल, आधी मुट्ठी किशमिश, 15 से 20…