होम / Bhagwant Mann Oath Ceremony As CM Punjab : भगवंत मान आज संभालेंगे पंजाब की कमान, खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह

Bhagwant Mann Oath Ceremony As CM Punjab : भगवंत मान आज संभालेंगे पंजाब की कमान, खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह

Vir Singh • LAST UPDATED : March 16, 2022, 10:59 am IST

Bhagwant Mann Oath Ceremony As CM Punjab

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Bhagwant Mann Oath Ceremony As CM Punjab पंजाब (Punjab) के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज सीएम (Chief Minister) पद की शपथ लेंगे। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित उन्हें शपथ दिलाएंगे।

समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे। उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। मान प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री होंगे। पुलिस व प्रशासन ने खटकड़ कलां में सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। लगभग बीस हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। एक निजी मैरिज पैलेस को पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है।

पहुंच सकते हैं चार लाख से ज्यादा लोग

शपथ ग्रहण समारोह में लगभग चार लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पंडाल रंग-बिरंगी पट्टियों से सजाया गया है। कुर्सियों व जमीन पर चार लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 4 लाख लोग समारोह में पहुंच सकते हैं। शौचालय आदि के पूरे इंतजाम किए गए हैं। बंगा सब डिवीजन एसडीएम-कम-निरीक्षक नवनीत कौर के अनुसार सौ एकड़ जमीन पर बीजी फसल काटने के बाद पंडाल बनाया गया है। किसानों को फसल काटने के बदले 40 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा।

निगरानी रखने के लिए कमांडो भी तैनात

चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के लिए कमांडो भी तैनात हैं। डॉग स्क्वायड को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। खटकड़कलां में सुरक्षा फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। नवांशहर के अलावा, जालंधर, होशियारपुर, फगवाड़ा, फिल्लौर और अमृतसर दमकल विभाग की गाड़ियां अमले के साथ तैनात हैं। कंट्रोल रूम पर पुलिस के आला अफसरों की गाड़ियां पार्क होंगी। वहां भी बैठने व सुरक्षा का पूरा प्रबंध है।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.