होम / Bhagwant Mann Oath Ceremony : शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने के विशेष इंतजाम, लोगों का पहुंचना शुरू

Bhagwant Mann Oath Ceremony : शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने के विशेष इंतजाम, लोगों का पहुंचना शुरू

Vir Singh • LAST UPDATED : March 16, 2022, 10:12 am IST

Bhagwant Mann Oath Ceremony

इंडिया न्यूज, नवांशहर:

Bhagwant Mann Oath Ceremony पंजाब विधानसभा चुनावों में बंपर जीत दर्ज करने वाले आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में हो रहा है। सुबह से ही समारोह स्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू है। पूरे पंजाब से लगभग दो लाख से ज्यादा लोगों के समारोह में पहुंचने की उम्मीद है। इसके चलते उन्हें बिठाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। समारोह को खास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 100 एकड़ जगह में समारोह हो रहा है। इसमें से 40 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भगवंत मान करीब बारह बजे के आसपास शपथ लेंगे

मेरे साथ पंजाब के तीन करोड़ लोग शपथ लेंगे : भगवंत मान

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा है, मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे। मान ने आगे कहा, मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी।

13 एकड़ क्षेत्र में पंडाल, तीन मंच बनाए

खटकड़ कलां में लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया गया है। इसमें तीन मंच बनाए गए हैं। पहले मंच पर नवनियुक्त सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बीएल पुरोहित होंगे। दूसरे मंच पर आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी कैबिनेट के मंत्री बैठेंगे। तीसरे मंच पर पंजाब के सभी 116 विधायकों के लिए कुसियां लगाई गई हैं।
हजारों की संख्या में सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.