होम / दिल्ली पहुंचने के बाद 9 दिन का ब्रेक लेगी भारत जोड़ो यात्रा, अपने परिवार से मिलेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली पहुंचने के बाद 9 दिन का ब्रेक लेगी भारत जोड़ो यात्रा, अपने परिवार से मिलेंगे कार्यकर्ता

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 20, 2022, 12:03 pm IST

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। आज राजस्थान में इस पदयात्रा का आखिरी दिन है। अपने 100 दिन पूरे कर चुकी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली पहुंचने के बाद भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक लिया जाएगा। फिर उसके बाद 3 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा दोबारा शुरू होगी।

जयराम रमेश ने दी जानकारी 

आपको बता दें कि पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा। जिससे कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।”

3 जनवरी से दोबारा शुरू होगी यात्रा

जानकारी दे दें कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कई कार्यकर्ता इस ब्रेक के दौरान करीब 4 महीने बाद अपने परिवार से मिलेंगे। बता दें कि 3 जनवरी 2023 ये पदयात्रा वापस से शुरू होगी। इस बीच, पार्टी की हरियाणा इकाई मेगा वॉकथॉन की तैयारी में जुटी हुई है। क्योंकि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण बुधवार से लेकर शुक्रवार तक चलेगा। इस बीच फिरोजपुर झिरका से लेकर फरीदाबाद तक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता यात्रा में शामिल होगी।

Also Read: Delhi Airport Advisory: घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

POK Protests: महंगाई के खिलाफ पीओके में लोगों ने सरकार के खिलाफ फूंका विगुल, हड़ताल जारी 4 की हुई मौत-Indianews
बर्फीले पहाड़ों से Ibrahim Ali Khan ने शेयर की तस्वीर, लड़कियां भरना चाहती है गर्लफ्रेंड बनने का फॉर्म
Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, पूर्वी दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार-Indianews
India-Iran Deal: भारत-ईरान चाबहार बंदरगाह सौदे के बाद अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा-Indianews
Ganga Saptami: क्या है गंगा सप्तमी का महत्व? इस तरह से करे गंगा माता की पूजा -Indianews
Ganga Saptami: क्या है गंगा सप्तमी के शुभ योग? इस उपाय से मिलेगी मंगल दोष से मुक्ति – Indianews
PoK Violence: PoK में हिंसक प्रदर्शनों से टेंशन में पाकिस्तान सरकार, पीएम शरीफ ने किया आर्थिक पैकेज का ऐलान -India News
ADVERTISEMENT