इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Bharat Ratna Highest Civilian award of India : भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और यह आसाधारण राष्ट्रीय सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। भारत रत्न किसी भी क्षेत्र में असाधाराण राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन सेवाओं में खेल, विज्ञान, कला, साहित्य, सार्वजनिक सेवा शामिल हैं। जब भारत रत्न की शुरूआत के समय खेल को इसमें शामिल नहीं किया गया था लेकिन बाद में खेल भी इसका हिस्सा बन गए। भारत रत्न 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने की थी।
नाम के साथ नहीं लगा सकते भारत रत्न Bharat Ratna Highest Civilian award of India
देश के अन्य सम्मानों की तरह भारत रत्न को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता। शुरू में यह सम्मान मरणोपरांत नहीं दिया जाता था। 1955 में बाद में यह प्रावधान जोड़ा गया। उसके बाद कई महान शख्सियतों को उनकी मृत्यु के बाद यह सम्मान दिया गया। वैसे तो अब तक 12 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है लेकिन सुभाषचन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के बाद मरणोपरांत सम्मान पाने वालों की संख्या 11 मानी जा सकती है। एक साल में यह सम्मान अधिकतमतीन व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है।
भारत रत्न का डिजाइन Bharat Ratna Highest Civilian award of India
भारत रत्न के अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों की श्रेणी में पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री दिया जाता है। भारत रत्न का शुरूआती डिजाइन एक 35 मिलीमीटर का गोलाकार स्वर्ण मेडल था। जिसमें सामने की तरफ सूर्य बना था और ऊपर हिंदी में भारत रत्न लिखा था। वहीं नीचे की तरफ पुष्पहार था। पदक के पिछली तरफ राष्ट्रीय चिह्न और ध्येय वाक्य (मोटो) लिखा होता था। बाद में इस पदक के डिजाइन को बदला गया। फिर भारत रत्न में तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बनाया गय। जिसमें नीचे की तरफ चांदी में भारत रत्न लिखा रहता है। इसे सफेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।
भारत रत्न के साथ नहीं मिलती कोई रकम Bharat Ratna Highest Civilian award of India
जिस किसी व्यक्ति को सरकार की तरफ से भारत रत्न दिया जाता है, उसे एक प्रमण पत्र मिलता है। भारत रत्न पीपल के पत्ते की आकृति में बना होता है और उस पर सूर्य बना होता है। इस पर हिंदी में भारत रत्न लिखा होता है। वहीं इस सम्मान के साथ कोई धनराशि नहीं दी जाती है।
रेलवे में कर सकते हैं मुफ्त यात्रा Bharat Ratna Highest Civilian award of India
भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को सरकार की तरफ से कई सुविधाएं दी जाती हैं। भारत रत्न पाने वाला व्यक्ति रेलवे में मुफ्त यात्रा कर सकता है। वहीं दिल्ली सरकार उसे मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देती है।
Read More : Important Meeting On Afghanistan डोभाल की अध्यक्षता में कल नई दिल्ली में होगी महत्वपूर्ण बैठक
Connect With Us: Twitter Facebook