Bihar Boat Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार (14 सितंबर) की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक स्कूल के बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूब गई। कहा जा रहा है इस नाव में कुल 30 की सख्यां के आसपास बच्चें सवार थे। नाव के पानी में डूबने के बाद करीब 20 बच्चों को स्थानिय लोगों की सहायता से बहार निकाला गया। वहीं 10 बच्चों के लापता होने की खबर है। बता दें कि अब नाव में सवार बच्चों के स्पष्ट आंकड़ों की अभी कोई जानकारी नहीं है।
घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। लापता बच्चों की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानिय गोताखोर भी बच्चों की खोज में लगे हैं। जानकारी के अनुसार नाव पर कुछ महिलाओं के भी मौजूद थी। हालांकि अभी इस बात आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के बाद नाव चालक ने बताया कि वो लोगों को नाव पर बैठाकर ला रहा था तब ही अचानक रस्सी टूटने की वजह से घटना हो गई। नाविक ने कहा कि नाव करीब 30 लोग सवार थे। उसने कहा कि कई लोग अभी लापता हैं। कुछ लोग पानी की तेज बवाह से नाव डूबने की बात कर रहे हैं।
वहीं इस घटना के संबंध में डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने कहा कि पूरे मामले को लेकर पता लगाया जा रहा है। करीब 25 से 30 लोगों के नाव पर चढ़े होने की सूचना मिली है। सभी के परिजनों के आने के बाद ही नाव पर सवार लोगों की संख्या का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 20 लोगों को निकाला गया है।
स्थानीय लोगों की माने तो नाव पर 9वीं और 10वीं कक्षा के बच्चे सवार थे। बच्चों के साथ कुछ और लोग भी थे। स्थानिय लोगों के अनुसार इस पार से उस पार जाने के लिए कोई साधन नहीं है। नाव ही सहारा है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया गया कि नाव से आना-जाना शॉर्टकट भी पड़ता है इसलिए लोग ज्यादा आना जाना इसी से करते हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.