होम / कालका से बीजेपी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा ने मारी बाजी, भारी वोटों से दर्ज की जीत

कालका से बीजेपी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा ने मारी बाजी, भारी वोटों से दर्ज की जीत

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 8, 2024, 1:57 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Result 2024: कालका से BJP उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा ने 10201 वोटों से जीत दर्ज की है। बता दें ताजा अपडेट के अनुसार  BJP 50 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। 

कौन हैं शक्ति रानी शर्मा

शक्ति रानी शर्मा के पति विनोद शर्मा हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख हैं और वह राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मां हैं। मेयर शक्ति रानी शर्मा शहर में विकास कार्यों व बदहाली को लेकर विधायक असीम गोयल को घेर चुकी हैं। असीम गोयल पर शहर के काम में रोड़े अटकाने और किसी भी काम को सिरे ना चढ़ाने के आरोप असीम गोयल पर लगा चुकी हैं शक्ति रानी शर्मा दिसंबर 2020 में अंबाला शहर की मेयर बनी थी। अंबाला में हुए नगर निगम चुनाव में पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा 8084 वोट से जीतकर पहली महिला मेयर बनी थी। शक्ति रानी ने भाजपा की वंदना शर्मा को हराया था। शक्ति रानी को कुल 37604 वोट मिले थे।

कालका विधानसभा क्षेत्र 

कालका हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। हरियाणा के पंचकूला जिले में आने वाली यह सामान्य सीट अंबाला (अनुसूचित जाति) लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसे अर्ध-शहरी के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।2014 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा के रतन लाल कटारिया ने अंबाला में कांग्रेस के राज कुमार बाल्मीकि को हराया था।2009 के संसदीय चुनावों में, भाजपा ने कालका विधानसभा क्षेत्र जीता था, जबकि अंबाला लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस की शैलजा ने भाजपा के रतन लाल कटारिया को हराकर जीता था।

खबर अपडेट हो रही है...

Haryana और Jammu Kashmir में BJP ने कर दिया खेला, पलट गई इन 5 बड़े नेताओं की किस्मत, सन्न रह गए देखने वाले

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.