India news(इंडिया न्यूज़), BJP Mission 80:भारतीय जनता पार्टी इनदिनों मिशन मोड़ में नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और रणनीतिकार सुनिल बंशल लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लखनऊ में एक बैठक कर रहे है। बताया जा रहा है कि यह बैठक लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए किया जा रहा है। बंशल के साथ हो रही बैठक में दोनो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या और ब्रृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह चौधरी संगठन मंत्री धर्मपाल के आलावा प्रदेश के सभी बड़े नेता मैजूद रहेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक काफी अहम है। क्योंकि बैठक 80 लोकसभा के प्रभारी को भी बुलाया गया है। भारतीय जनता पार्टी कि विशेष नजर 2019 में हारी गयी सीटों पर सबसे ज्यादा रहने वाला है। बताया जा रहा है कि भाजपा उन सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है जो 2014 में जीत पाई लेकिन 2019 में किसी कारण से हार गयी।
अमित शाह के करीबी है बंशल
सुनिल बंशल गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते है। 2017 विधानसभा चुनाव से लेकर, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को आपार समर्थन दिलाने में बंशल का अहम योगदान माना जाता है। 2017 के समय बंशल प्रदेश में संगठन मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे, तब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली थी। सुनिल बंशल को एक कुशल रणनीतिकार माना जाता है। अब 2024 लोसकभा चुनाव में 80 सीटो पर पार्टी का बेहतर प्रदर्शन कराना बंशल के लिए परिक्षा से कम नही है।
2024 के लिए अहम है यह बैठक
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश पर है। क्योंकि इस प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों आती है। भाजपा अधिक से अधिक सीटे जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। कुछ दिन पहले ही सुनिल बंशल ने बरेली में बैठक किया था। वहीं हम बात करे 2014 लोकसभा चुनाव की तो उस समय पार्टी को 80 में से 73 सीटें प्राप्त हुई थी, और लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी को 62 सीटें प्राप्त हुई थी।
यह भी पढ़े।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.