India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi Vietnam Visit: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक है। उनकी समाधि को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। इस बीच राहुल गांधी के विदेश जाने की खबर सामने आई है। भाजपा का कहना है कि, राहुल गांधी विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। भाजपा ने दावा किया कि जहां पूरा देश पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नया साल मनाने के लिए ‘वियतनाम रवाना’ हो गए हैं।

भाजपा ने राहुल गांधी पर किया हमला

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद समाधि को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व पीएम के अस्थि विसर्जन के दौरान कांग्रेस का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस ने सफाई दी कि, पूर्व पीएम डॉ सिंह को स्पेस देने के लिए कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। 

कब्र से गायब हो रहीं मुर्दों की खोपड़ियां, किस लालच में हुआ लाशों का ऐसा हाल? अमावस्या पर खुला भयानक रहस्य

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने किया ये दावा

दरअसल भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘एक तरफ पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है और दूसरी तरफ राहुल गांधी नया साल मनाने वियतनाम चले गए हैं।’ राहुल गांधी पर पूर्व पीएम के निधन का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए अमित मालवीय ने कहा, ‘गांधी और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब का अपमान किया था।’

कांग्रेस को देनी पड़ी सफाई

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के आरोपों पर सफाई दी है। उसने कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए हैं और निजता से जुड़े मामलों में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, ‘संघी लोग यह ‘भटकाव’ की राजनीति कब बंद करेंगे? जिस तरह से मोदी जी ने यमुना किनारे डॉ. साहब के अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से इनकार कर दिया और जिस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को घेरा, वह शर्मनाक है। अगर राहुल गांधी निजी दौरे पर जाते हैं, तो आपको क्या दिक्कत है? मुझे उम्मीद है कि नए साल में आपका दिमाग ठीक रहेगा।

148वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए CM मोहन यादव ने आदिवासियों के लिए कह दी ऐसी बात,यहां जानें पूरी बात