India News,(इंडिया न्यूज),BJP Meeting: देश के लिए ये साल और अगला साल चुनावी नजरिये से बहुत व्यस्त रहने वाला है। जिसको लेकर भाजपा लगातार रूप से अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई है। जिसके बाद भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजाप के कई बड़े नेता शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ये बैठक देर रात तक चली। बैठक खत्म होने के बाद पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा सहित सभी नेता रवाना हो गए। बता दें कि, भाजपा द्वारा आयोजित इस बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया। वहीं सीईसी सदस्यों ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की।
जानकारी के लिए बता दें कि, चुनावी माहौल के जानकारी के लिए आयोजित इस बैठक में भाजपा के सभी दिग्गज नेता मैजूद रेह। जिसमें पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य सीईसी सदस्य उपस्थित थे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी बैठक के दौरान विचार-विमर्श में भाग लिया। बता दें कि, आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।
जानकारी के लिए बता दें कि, कर्नाटक में भाजपा की हुई हार के बाद भाजपा चुनाव में कोई रिश्क लेती हुई नहीं दिख रही है। भाजपा के तमाम नेता सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा किया था। मध्यप्रदेश के सागर में उन्होंने संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य परियोजनाओं की भी सौगात दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, सीईसी में छत्तीसगढ़ पर जोरदार चर्चा हुई। जिस दौरान राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर सिलसिलेवार से चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ को लेकर करीब दो घंटे बातचीत हुई। इसके बाद मध्यप्रदेश पर भी चर्चा की गई। पार्टी आला कमान मुख्य रूप से कमजोर सीटों पर केंद्रित थी। इस दौरान अभियान पर भी बात की गई।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.