India News (इंडिया न्यूज), BJP Observers:  तीन राज्यों में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्ति किया है। 3 दिसंबर को चुनाव आयोग ने चार राज्यों के नतीजे जारी किए। जिसमें बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में शानदार जीत दर्ज की। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत से सरकार बनाई।

पार्टी की तरफ से एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया गया कि राजस्थान में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, भारत सरकार  सरोज पाण्डेय, राज्यसभा सांसद औऱ राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े केन्द्रीय पर्यवेक्षक रहेंगे।

वहीं मध्यप्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनावाल तथा पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-