अगरतला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आनेवाले त्रिपुरा चुनाव के लिए कमर कस चुकें हैं। आगामी 5 जनवरी को पार्टी के द्वारा रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसको गृहमंत्री शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने विशेष जानकारी देते हुए बताया कि गृहमंत्री अमित शाह 5 जनवरी को रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा का समापन 12 जनवरी को अमित शाह के द्वारा ही किया जाएगा।

यात्रा का मकसद जनता को अवगत कराना

भट्टाचार्य ने आगे कहा कि यह आठ दिवसीय यात्रा प्रदेश के 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी, यात्रा का मकसद सरकार के द्वारा किए गये कार्यों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाना है। इसके अलावे भट्टाचार्य ने बताया है कि सत्तारूढ़ दल द्वारा रथ यात्रा को जन विश्वास यात्रा का नाम दिया गया। यात्रा के दौरान पार्टी को लगभग 10 लाख लोगों को जोड़ने की उम्मीद है।

भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी गतिविधियों को उजागर करने के लिए 200 रैलियां और 100 से अधिक जुलूस होंगे।। उन्होंने कहा कि कम से कम दस केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय नेताओं के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया है कि यात्रा का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से साथ खत्म किया जाएगा।

अचानक से सीएम का हुआ इस्तीफा

बता दें कि त्रिपुरा में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव में 33 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने में सफल रहे थे। राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले 14 मई 2022 को तत्कालीन सीएम बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जल्दबाजी में बुलाई गई विधायक दल की बैठक के बाद, बीजेपी ने साहा के नाम को उनके उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया। साहा ने 15 मई 2022 को त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।