India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का माहौल पूरा सेट हो चुका है। महज कुछ दिनों मतदान शुरु हो जाएंगे। वहीं आज (शुक्रवार) कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र जारी कर दिया गया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस पर लगे तस्वीर को लेकर सवाल उठाया गया।
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो भारत में एक सुई भी नहीं बनती थी। यह बिल्कुल झूठ है। सीवी रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला। भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु) की स्थापना 1909 में हुई थी। लेकिन वे यह मानते रहेंगे कि सब कुछ नेहरू के बाद हुआ।”
उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में न्यूयॉर्क और थाईलैंड की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे उसकी गंभीरता को समझा जा सकता है। त्रिवेदी ने कहा, कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान केंद्र या राज्य में अपने घोषणापत्र में उल्लिखित किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।
सीएम केजरीवाल वकीलों के साथ कब-कब कर सकते हैं कानूनी परामर्श? कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
बता दें कि कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गांरटी की योजना से पर्दा उठाते हुए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, घोषणापत्र ‘पांच न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है।
यह पांच न्याय ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ हैं। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है। वहीं घोषणापत्र में कांग्रेस ने देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून और सजा का प्रस्ताव करने का वादा किया है। साथ ही सरकारी भर्ती में पारदर्शिता लाने के उपाय लाने की बात कही है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.