इंडिया न्यूज, मंगलुरु, (Bommai Said) : कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया कि लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शारानारु की गिरफ्तारी में देरी हुई। इसे वह स्वीकारते है। लेकिन वह इसके लिए कतई जिम्मेदार नहीं है और न ही उनकी सरकार है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह इस मामले में पुलिस प्रशासन को पूरी छूट दे रखी थी।

पुलिस प्रशासन ही बता सकती है देरी का कारण

बोम्मई ने कहा कि महंत पर दो नाबालिगों से दुष्कर्म करने का आरोप है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले के सामने आते ही हमने मामले की जांच के लिए पुलिस को पूरी छूट दे दी। इसके बावजूद देरी हुई तो इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं है। बल्कि यह कार्य पुलिस प्रशासन का था। किन कारणों से देरी हुई, यह पुलिस प्रशासन ही बता सकता है। वह पुलिस प्रशासन के कार्योँ में हस्तक्षेप नहीं करते हैं।

ये भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की याचिका

ये भी पढ़े : 69 दिन बाद जेल से बाहर आएंगी तीस्ता सीतलवाड़, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube