होम / Breaking India News LIVE: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

Breaking India News LIVE: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

Sailesh Chandra • LAST UPDATED : August 17, 2023, 4:11 pm IST

Breaking India News in Hindi: आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं, इसके लिए इंडिया न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है। यहां आप सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…

  • BJP ने जारी की पहली लिस्ट
    बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दोनों राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। BJP ने पहली लिस्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ में 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
  • चंद्रयान-3 को बड़ी कामयाबी, सफलतापूर्वक अलग हुआ लैंडर
    चंद्रयान-3 ने लैंडिंग से पहले अपने अहम पड़ाव को पार कर लिया है। प्रोपल्शन से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर अब अकेले सफर पर निकल पड़ा है। लैंडर 23 अगस्त को चांद पर लैंड होगा।
  • सोनिया-राहुल के कहने पर मिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद: मल्लिकार्जुन खरगे
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद के पार्टी प्रमुख बनने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में खरगे ने कहा, मुझे अध्यक्ष पद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कहने पर मिला है।
  • चुनाव आयोग का दल 29 अगस्त को मिजोरम की यात्रा करेगा
    निर्वाचन आयोग का एक दल इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 29 अगस्त को मिजोरम की यात्रा करेगा।
  • दिल्ली के बवाना में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
    दिल्ली के बवाना इलाके में बीती रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। अग्निशमन विभाग का कहना है कि आग बुझाने के लिए कुल 30 टेंडर मौके पर मौजूद हैं।
  • मंत्रिमंडल ने भारतीय रेलवे की सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी
    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारतीय रेलवे की सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी। इस पर करीब 32,500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Also Read

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.