होम / British Prime Minister Warns : यूक्रेन के खिलाफ रूस की तैयारी डराने वाली, होगी सबसे बड़ी जंग

British Prime Minister Warns : यूक्रेन के खिलाफ रूस की तैयारी डराने वाली, होगी सबसे बड़ी जंग

Vir Singh • LAST UPDATED : February 20, 2022, 10:19 pm IST

British Prime Minister Warns

इंडिया न्यूज, लंदन:

British Prime Minister Warns ब्रिटेन प्रधानमंत्री (British Prime Minister) बोरिस जानसन (Boris Johnson) ने चेतावनी दी है कि रूस, यूक्रेन पर कभी भी युद्ध कर सकता है और जिस तरह से उसका प्लान है उसके मुताबिक दूसरे विश्व के बाद की यूरोप में यह सबसे बड़ी जंग हो सकती है। जानसन ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अमेरिकी खुफिया जानकारी के हवाले से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस की योजना डराने वाली है।

जानिए बोरिसन जानसन के अनुसार क्या है रूस का प्लान

British Prime Minister Warns

बोरिस जानसन ने कहा कि रूस ने जिस तरह से जंग की योजना बनाई है उसके मुताबिक रूस के जवान विद्रोहियों के कब्जे वाले न केवल पूर्व से ही यूक्रेन में एंट्री करेंगे, बल्कि बेलारूस से यूक्रेन के उत्तरी इलाके व इसी के साथ युक्रेन की राजधानी कीव को भी उनका घेरने का बड़ा प्लान है। ब्रिटिश पीएम ने कहा, वास्तव में 1945 के बाद से यूरोप में यह रूस का सबसे बड़ा युद्ध हो सकता है। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि इस जंग में रूस-यूक्रेन दोनों के निर्दोष लोगों की जान जाने वाली है।

रूस को लंदन में चुकानी पड़ेगी अभूतपूर्व आर्थिक कीमत

जानसन ने कहा कि किसी भी हमले के जवाब में पश्चिमी प्रतिबंध रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन के लिए खतरनाक होंगे। उन्होंने कहा, लंदन के पूंजी बाजारों से भी रूस को जंग के बदले अभूतपूर्व आर्थिक कीमत चुकानी होगी। जानसन ने अमेरिकी पाबंदियों की भी बात की। उन्होंने कहा इससे रूस की कंपनियों का डॉलर और पाउंड में कारोबार करना बंद कर दिया जाएगा जो रूस के लिए बहुत नुकसान वाला होगा।

नाटो ने कीव से दूसरे शहरों में शिफ्ट किए अपने कर्मी

British Prime Minister Warns
NATO General Secretary Jens Stoltenberg

युद्ध के संकट के बीच नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने भी रूस पर यूक्रेन के खिलाफ बड़े हमले के प्लान का आरोप लगाया है। नाटों ने अपने अफसरों व कर्मियों कीव से ब्रसेल्स व यूक्रेन के दूसरे शहर ल्वीव में भेजना शुरू कर दिया है। नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने रूस पर यूक्रेन के खिलाफ बड़े हमले के प्लान का आरोप लगाया है।

दो सैनिकों की मौत के बाद यूक्रेन ने भी किया हमला

British Prime Minister Warns

रूस-यूक्रेन में चल रहे गतिरोध के बीच यूक्रेन सेना ने दावा किया है कि शनिवार को रूस समर्थक अलगाववादियों की गोलाबारी में उसके दो सैनिक मारे गए और जबकि चार घायल हो गए। एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेना ने रविवार को रूस समर्थक अलगाववादियों, लुहान्स्क और डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के ठिकानों पर हमला किया।

Also Read : Russia and Ukraine became the Situation of War : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो ने चेताया, युद्ध विनाशकारी होंगे परिणाम

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भोजपुरी एक्ट्रेस Amrita Pandey ने की खुदकुशी, निधन से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट -Indianews
Homemade Face Serum: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर इस तरीके से तैयार करें विटामिन सी सीरम -Indianews
Ileana D’Cruz ने अपने काम को लेकर किया खुलासा, इंडस्ट्री में हक मिलने पर कही ये बात -Indianews
Khalistan Slogans: ट्रूडो की मौजूदगी में लगे खालिस्तान समर्थक नारे, भारत ने किया कनाडाई राजनयिक को तलब
Priyanka Chopra ने फ्लॉन्ट की टोंड बॉडी, हेड्स ऑफ स्टेट के सेट से नई सेल्फी की शेयर -Indianews
KKR vs DC Toss Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IPL 2024, KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का सातवां विकेट गिरा, अक्षर पटेल 15 रन बनाकर आउट
ADVERTISEMENT