Categories: देश

CBI Filed Chargesheet on Indian Navy Officers: सबमरीन प्रोग्राम की सूचनाएं लीक करने के आरोप में 2 नेवी कमाडंर्स समेत 6 पर एफआईआर दर्ज

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
CBI Filed Chargesheet on Indian Navy Officers: नौसेना के दो सेवारत कमांडर्स और दो रिटायर्ड अधिकारियों समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने नौसेना के पनडुब्बी बेड़े की खरीदारी और रखरखाव प्रक्रिया की कॉमर्शियल सूचनाएं लीक करने के मामले में चार्जशीट दायर की है। इन लोगों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून और आईपीसी के तहत सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में कार्यवाही करते हुए जांच एजेंसी ने चार्जशीट भी दाखिल की है।

सीबीआई ने अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी भारत की किलो क्लास पनडुब्बियों के मीडियम रिफिट लाइफ सर्टिफिकेशन या एमआरएलसी प्रोग्राम की गोपनीय कॉमर्शियल सूचनाएं लीक कर रहे थे। दोनों सेवारत कमांडर विदेशी कंपनियों के लिए काम कर रहे रिटायर्ड नौसेना अधिकारियों को गोपनीय सूचनाएं पहुंचाते थे।

कोरियाई कंपनी के लिए करते थे काम CBI Filed Chargesheet on Indian Navy Officers

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमांडर एसजे सिंह इसी साल रिटायर्ड हुए और फिर एक कोरियाई कंपनी के लिए काम करने लगे। यह कोरियाई कंपनी भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट्स में इंट्रेस्ट रखती है। सीबीआई ने इस मामले में एक रियर एडमिरल समेत कम से कम 12 लोगों से पूछताछ की है और अब तक दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में 19 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है।

नौसेना अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद मामला सामने आया CBI Filed Chargesheet on Indian Navy Officers

सीबीआई ने 3 सितंबर को सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारियों रणदीप सिंह और एसजे सिंह को गिरफ्तार किया था जिसके बाद यह मामला सामने आया था। सीबीआई की गिरफ्तारी के कुछ समय बाद कमोडोर रणदीप सिंह (रिटायर्ड) की संपत्ति की तलाशी के दौरान करीब 2 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए थे। मामले पर आगे कार्यवाही करते हुए सीबीआई ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में तैनात कमांडर अजीत कुमार पांडे को गिरफ्तार किया था और कमांडर पांडे के अंडर काम कर रहे एक और कमांडर की गिरफ्तारी हुई।

राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते सार्वजनिक नहीं की एफआईआर CBI Filed Chargesheet on Indian Navy Officers

मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने की वजह से सीबीआई ने 2 सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर को सार्वजनिक नहीं किया है। इस मामले में सीबीआई के उच्च स्तर के अधिकारी इसकी जांच कर रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक की जांच से यह साफ हो चुका है कि जिस सबमरीन प्रोग्राम की सूचनाएं साझा की गईं उनका नौसेना के आगामी पनडुब्बी कार्यक्रम प्रोजेक्ट-75 से सरोकार नहीं है।

Read More: Traffic Jam on Delhi roads on Dhanteras: धनतेरस के कारण दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर लगा लंबा जाम

Connect With Us : Twitter Facebook

India News Editor

Recent Posts

‘सरकारी अस्पताल अच्छे थे तो …’, AAP की ‘संजीवनी योजना’ पर BJP ने उठाए सवाल

India News (इंडिया न्यूज)Delhi Sanjeevani Scheme: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के…

9 minutes ago

Viral Video : ट्रेन के अंदर सफर कर रहे यात्रियों ने दरवाजा कर दिया बंद, प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों ने कर दिया ये कांड

उसी रात मनकापुर रेलवे स्टेशन पर एक वीडियो में एक आरपीएफ कांस्टेबल को एक बुजुर्ग…

39 minutes ago

‘छोटी मानसिकता का नमूना देखना हो तो…’, राज्यवर्धन राठौर ने कांग्रेस पर बोला हमला; जानें क्यों कही ये बात?

India News (इंडिया न्यूज)Rajasthan Politics: जयपुर में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कांग्रेस के…

42 minutes ago

CM मोहन यादव बोले- ‘छात्र शक्ति में ही राष्ट्र भक्ति, सरकार नौकरी वाले कोर्स देने के लिए प्रतिबद्ध’

India News (इंडिया न्यूज)CM Mohan Yadav: गुना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत के 57वें…

53 minutes ago