चंद ग्रहण अब समाप्त हो गया है, भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखना आरंभ हुआ था। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का भारत में मोक्ष काल आया यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा।
चंद ग्रहण होने के बाद करें ये कार्य
1.ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें, इसके बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें।
2.चंद्र ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है।
3.स्वयं स्नान करने के बाद देवी देवताओं को स्नान कराएं।
4.मंदिर अवश्य जाएं।
5.भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें।
6.अब भोजन या जो भी आपकी खाने पीने की चीजें हैं, उस पर गंगाजल छिड़कें।
7.इसके बाद जरूरतमंदों को कुछ वस्तुओं का दान करें।