होम / Chandrayaan-3:रोवर को फिर जगाने की कोशिश, अंतरिक्ष में एक और नई गाथा लिखेगा भारत, चांद पर अगली सुबह होगी सुहानी

Chandrayaan-3:रोवर को फिर जगाने की कोशिश, अंतरिक्ष में एक और नई गाथा लिखेगा भारत, चांद पर अगली सुबह होगी सुहानी

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 22, 2023, 3:34 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),Chandrayaan-3: भारत अंतरिक्ष में एक और इतिहास लिखने को तैयार बैठा है। जहां अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा चांद पर भेजे गए चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर मॉड्यूल को एक बार फिर से एक्टिव करने की तैयारी हो रही है। इसरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बता दें कि, लैंडर और रोवर स्लीप मोड पर जा चुके हैं। अगर ये स्लीप मोड से जगे और दुबारा काम करने लगे तो इसरो और भारत के लिए के लिए बहुत गर्व की बात होगी।

रोवर को पुनः जगाने की कोशिश

रोवर को पुनः जगाने के बारे में जानकारी देते हुए इसरो के एक अधिकारी ने कहा है कि, ग्राउंड स्टेशन अधिकतम धूप उपलब्ध होने के बाद गुरुवार या शुक्रवार को लैंडर, रोवर मॉड्यूल और ऑन-बोर्ड उपकरणों को पुनर्जीवित करने का प्रयास करेगा. हालांकि इनके दुबारा से काम करने की संभावना बहुत अधिक नहीं है। लेकिन यह कोई निराशजनक स्थिति भी नहीं है। यह भी संभव है कि लैंडर या रोवर मॉड्यूल स्लीप मोड से उठ जाए। लेकिन पूरी तरह से कार्यक्षमता हासिल करने में असमर्थ हो।

ये भी जानिए

इन सबके अलावा चंद्रयान-3 की सबसे खास बात ये है कि, सौर ऊर्जा से संचालित चंद्रयान-3 मॉड्यूल मिशन का जीवन केवल एक चंद्र दिवस था, जो कि पृथ्वी पर के लगभग 14 दिनों के बराबर था. लैंडर और रोवर मॉड्यूल में लगे इलेक्ट्रॉनिक्स को चंद्रमा पर रात के अत्यधिक ठंड तापमान का सामना करने के लिए डिजाइन नहीं किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि, जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग जहां हुई थी, वहां तापमान -200 डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे चला जाता है। अगर दोनों स्लीप मोड से उठे तो लैंडर और रोवर कम से कम पृथ्वी के अगले 14 दिनों तक काम करते रह सकते हैं।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Train accident : छत्तीसगढ़ में बड़ी ड्रिल मशीन चलती ट्रेन से टकराया, दो यात्री और एक स्वच्छता कर्मचारी घायल- Indianews
Lok Sabha Election Fifth Phase: 49 सीटों, 6 राज्यों, 2 UT में आज होगा मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत दाव पर- जानें 10 प्वांट्स- Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत 2 पूर्व मुख्यमंत्री की होगी अग्नि परीक्षा, पांचवें चरण का मतदान आज- Indianews
Patanjali: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ खाद्य गुणवत्ता परीक्षण में फेल, 3 को भेजा गया जेल- Indianews
Ruskin Bond: 90 साल के हुए रस्किन बॉन्ड, इस मौक पर शेयर किया अपने से जुड़ा यह मार्मिक वाकया- Indianews
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने अवैध गर्भपात का लगाया आरोप- Indianews
Ebrahim Raisi: ‘उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें’, ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता- Indianews
ADVERTISEMENT