India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: अब तीसरे हिस्से के तहत असली काम जारी है। इसमें उपकरणों से विभिन्न प्रयोग हो रहे हैं, विश्लेषण और डाटा जुटाया जा रहा है। इस बीच हमें जानना जरूरी है कि चंद्रयान-3 क्या है? यह चांद की सतह पर कब उतरा? Chandrayaan-3 चांद की सतह पर अभी क्या कर रहा है? अभी तक इसने क्या-क्या डाटा जुटाए हैं? इन आंकड़ों के मायने क्या हैं? आइये समझते हैं-

चंद्रयान-3 चांद की सतह पर अभी क्या कर रहा है?

इसरो ने शनिवार को बताया था कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से दो हासिल कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे पर काम चल रहा है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। दरअसल, मिशन में शामिल सात उपकरणों से काम लेना और चांद की सतह से डाटा इकट्ठा करना ही इसका तीसरा उद्देश्य है।

जानकारी के मुताबिक, अंतरिक्ष यान ने अपने उपकरणों द्वारा किए जा रहे वैज्ञानिक प्रयोगों से महत्वपूर्ण डाटा जारी करना शुरू कर दिया है। रविवार को इसरो ने ChaSTE (चंद्रमा का सतही तापीय प्रयोग) उपकरण द्वारा किए गए अवलोकनों से अपनी तरह का पहला डाटा जारी किया।

Chandrayaan-3 क्या है?

चंद्रयान- 3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरकर परीक्षण कर रहा है। यह चंद्रयान-2 की तरह ही दिखता है, जिसमें एक लैंडर और एक रोवर शामिल किए गए हैं। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर रहा। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह नहीं उतर पाया था, उन पर फोकस किया गया।

ये भी पढ़ें- गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी और 75 लाख उज्ज्वला कनेक्शन वाले PM मोदी के फैसले को CM योगी ने बताया ऐतिहासिक