India News (इंडिया न्यूज़) Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोमवार को चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि  यदि सभी टेस्टिंग अच्छी रही तो चंद्रमा की सतह पर उतरने वाली भारत की महत्वाकांक्षी योजना चंद्रयान-3 को 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

  • ISRO का चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट
  • 12-19 जुलाई के बीच किया जाएगा लॉन्च
  • ISRO चीफ एस सोमनाथ ने दी जानकारी

ISRO चीफ सोमनाथ ने एक अंतरिक्ष प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि चंद्रयान पहले ही यू आर राव उपग्रह केंद्र से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्च पैड पर पहुंच चुका है। अंतिम तैयारी चल रही है। इसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। 

लॉन्च के लिए रॉकेट LVM-3 होगा यूज़

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की लॉन्च के लिए रॉकेट LVM-3 का यूज़ किया जा रहा है। इसकी असेंबली चल रही है। इसके लिए सभी पार्ट्स श्रीहरिकोटा पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, जून के लास्ट वीक में चंद्रयान-3 को रॉकेट से जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा और कई टेस्ट होंगे। सोमनाथ ने कहा, हमारे पास चंद्रयान-3 को रवाना करने के लिए 12 से 19 जुलाई के बीच एक विंडो है। इसी दौरान इसे लॉन्च करना होगा। वैसे हम इसे बाद में भी कर सकते हैं लेकिन उस स्थिति में फ्यूल का बहुत नुकसान होगा।

टेस्ट्स क्लियर होने पर हि होगी लॉन्चिंग

ISRO प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि लॉन्च तभी किया जाएगा जब सभी टेस्ट्स सफलतापूर्वक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लॉन्चिंग के टाइम किसी तरह की प्रॉब्लम न हो इसके लिए चंद्रयान-3 के हार्डवेयर, संरचना, कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और सेंसर में सुधार किया गया है। सात ही बताया कि यान में अधिक ईंधन जोड़ा गया है, लैंडिंग लेग्स को और मजबूत किया गया है। अधिक एनर्जी के उत्पादन के लिए बड़े सौर पैनल लगाए गए हैं। एक और एक्स्ट्रा सेंसर भी एड किया गया है।