होम / Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 रचेगा इतिहास, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा भारत, जानिए चंद्रयान-3 से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 रचेगा इतिहास, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा भारत, जानिए चंद्रयान-3 से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Shubham Pathak • LAST UPDATED : August 23, 2023, 4:55 am IST

India News,(इंडिया न्यूज),Chandrayaan-3: देश अभी चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  के सफलता को लेकर जश्न की तैयारी में लगा हुआ है। जिसके बाद चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (LM) आज बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। अगर सफल पूर्वक ऐसा होता है तो भारतीय चंद्रयान-3 एक अलग इतिहास की बना देगा। चंद्रयान-3 के जरिए भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। जिसके लिए सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है।

लैंडिंग का दूसरा मौका (Chandrayaan-3) 

ऐसे कठिन समय में जहां पूरी दुनिया भारत की ओर नजर लगा के बैठी है कि, भारत चंद्रमा पर पहुंच कर एक अनोखा इतिहास बनाने के कगार पर है। वहीं दुसरा सवाल ये उठता है कि, क्या चंद्रयान-3 को लैंडिग के लिए दूसरा मौका भी मिलेगा? जिसके बार में बतातें हुए इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने बताया कि, अगर 23 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया या फिर उसके तकनीकी मानक असामान्य पाए गए तो भी उसके पा दूसरा मौका होगा। ऐसी स्थिति में लैंडिंग 27 अगस्त तक के लिए टाली जा सकती है।

चौथा देश बनेगा भारत

(Chandrayaan-3) 

सबसे रोचक बात, जहां चार साल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की दूसरी कोशिश के बाद अगर सॉफ्ट लैंडिंग सफल होता है तो अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं। हालांकि, यह ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर नहीं हुई है।

हम चंद्रमा की खोज के नए युग आर्टेमिस में- माइक गोल्ड

चंद्रयान-3(Chandrayaan-3) के इस कामियाबी पर रेडवायर स्पेस के प्रमुख विकास अधिकारी माइक गोल्ड ने कहा कि, हम चंद्रमा की खोज के एक नए युग ‘आर्टेमिस’ में प्रवेश कर रहे हैं। यहां हम सिर्फ एक या फिर दो बार नहीं, बल्कि चांद पर स्थायी उपस्थिति स्थापित करने जा रहे हैं। भारत का चांद मिशन हमारी समझ, संशाधनों का उपयोग करने की हमारी क्षमता के अलावा चांद पर हम कहा बस्तियां स्थापित कर सकते हैं यह जानने में मदद करेगा। भारत का यह मिशन चांद का अमूल्य डेटा एकत्र करने में हमारी मदद करेगा। उनका कहना है कि क्या पता मिशन सफल हो या क्या पता वह चांद पर न उतरे, लेकिन मेरे विचार में यह मिशन अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है।

जानिए चंद्रयान-3 के बारे में

जानकारी के लिए बता दें कि, भारत ने 14 जुलाई को लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम3) रॉकेट के जरिए 600 करोड़ रुपये की लागत वाले अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया था। इसके तहत चंद्रयान 41 दिन की अपनी यात्रा में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यहां अभी तक कोई भी देश नहीं पहुंच पाए हैं।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Cyclone Remal: रेमल चक्रवात का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाओं ने मणिपुर में मचाई तबाही-Indianews
PM Modi: गेम चेंजर होगा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा, पीएम मोदी IMEC को लेकर किया बड़ा दावा-Indianews
Uttar Pradesh: आगरा में लिव-इन पार्टनर को डराने के लिए महिला रेलवे ट्रैक पर कूदी, ट्रेन से कटकर मौत- Indianews
US sanctions China: अमेरिका ने कोविड-संबंधी धोखाधड़ी और बम धमकियों के लिए चीनी व्यक्तियों पर लगया प्रतिबंध- Indianews
Palestine: जंग के बीच इन देशों ने औपचारिक रूप से फिलिस्तीन राज्य को दी मान्यता, इजरायल ने की आलोचना-Indianews
Rafah Air Strikes: व्हाइट हाउस राफा में हुई मौतों पर आंखें मूंदे नहीं बैठा, अमेरिका का इजरायल को ले बड़ा बयान- Indianews
Ram Rahim: राम रहीम 22 साल पुराने हत्या मामले में बरी, कोर्ट ने जांच की निंदा, कहा- अस्पष्ट और दागी- Indianews
ADVERTISEMENT