होम / Chandrayaan-3: 23 अगस्त को चांद पर इस समय लैंड करेगा चंद्रयान-3, इसरो ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Chandrayaan-3: 23 अगस्त को चांद पर इस समय लैंड करेगा चंद्रयान-3, इसरो ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 20, 2023, 10:24 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर चांद के चक्कर लगा रहा है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है और अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता रहें हैं।

23 अगस्त को शाम छह बजे लैंड करेगा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह पर 23 अगस्त 2023 को शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने यह जानकारी दी है। पहले बताया गया था कि लैंडर चांद पर शाम 5.45 बजे लैंड करेगा लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिन बराबर

चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। यही वजह है कि चंद्रयान 3 मिशन 14 दिनों तक चांद की सतह पर रिसर्च करेगा। 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम प्रज्ञान रोवर के साथ अपना काम शुरू कर देगा।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी का आरोप- चीन ने छीनी लद्दाख की जमीन, जवाब में BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने 1962 के युद्ध का किया जिक्र 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT