India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 (Chandrayan 3) को 14 जुलाई को श्रीहरीकोटा से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च (launch) किया गया। देश-विदेश से लोग भारत और इसरो (isro) को बधाई दे रहे हैं। पक्ष-विपक्ष से कई नेताओं ने भी बधाई दी है।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इसरो की टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज हममें से करोड़ों लोग गर्व से आकाश की ओर देख रहे हैं। चंद्रयान-3 दशकों से हो रही वैज्ञानिक की मेहनत का फल है। साल 1962 में इंडियन स्पेस प्रोग्राम लॉन्च किया गया था, जिसके बाद 1969 में इसरो लॉन्च हुआ। इस मिशन की सफलता हमें चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगी। सचमुच एक बड़ी उपलब्धि है इसरो की पूरी टीम को बधाई।
“पंडित नेहरू ने देखा था इसरो का सपना”
कांग्रेस महासचिव संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसरो का सपना देखा था। जिसे इंदिरा गांधी ने पूरा किया राजीव गांधी और डॉ मनमोहन सिंह ने नई उंचाइयों तक पहुंचाया। ये सभी के लिए बहुत गर्व का पल है। जब हम चंद्रमा पर विजय प्राप्त करने के लिए चंद्रयान-3 को उड़ान भरते हुए देख रहे हैं।