होम / Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 के लॉन्च पर बोले पूर्व इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन, कहा- अन्य देशों के मुकाबले हमारा खर्च बहुत कम

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 के लॉन्च पर बोले पूर्व इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन, कहा- अन्य देशों के मुकाबले हमारा खर्च बहुत कम

Divya Gautam • LAST UPDATED : July 15, 2023, 11:25 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 (Chandrayan 3) को 14 जुलाई को श्रीहरीकोटा से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च (launch) किया गया। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने चंद्रयान-3 के लॉन्च के बाद इसरो टीम को बधाई दी। नंबी नारायण ने कहा कि आइए हम सभी अपनी फिंगर्स क्रॉस (Finger Cross) कर लेते हैं और 43 दिनों का इंतजार करते हैं।

23 अगस्त को होगी लैंडिंग 

पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने कहा कि अंतरिक्ष यान के लिए पृथ्वी से चंद्रमा तक की यात्रा में लगभग एक महीना लगने का अनुमान है। जिसकी लैंडिंग 23 अगस्त को होने की उम्मीद है, चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। इसकी सफल सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) से भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा, जिससे देश में अंतरिक्ष विज्ञान के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।

अन्य देशों के मुकाबले हमारा खर्च बहुत कम- नंबी नारायण 

नंबी नारायण ने कहा कि अब अंतरिक्ष वैज्ञानिकों (Space Scientist) ने इसके हर पहलू पर चार साल तक काम किया है और उन्हें ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उम्मीद है। किसी देश के आगे बढ़ने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक आवश्यक है। इसरो (isro) अपने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों के लिए न्यूनतम राशि उपयोग करने के लिए जाना जाता है। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक ने आगे कहा कि अन्य देशों के ऐसे अभियानों पर हमारा खर्च बहुत कम है। क्योंकि भारत अब प्रौद्योकी विकास में निजी भागीदारी को आमंत्रित कर रहा है, जिससे इस क्षेत्र में और अधिक स्टार्टअप्स की गुंजाइश भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- PM मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान 26 राफेल जेट की डील पर भारत ने लगाई मुहर, पाकिस्तान-चीन की उड़ेगी नींद 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पुणे के किशोर पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाना चाहिए…, पोर्शे दुर्घटना पर आक्रोश के बीच पुलिस अधिकारी का बयान
राष्ट्रपति रायसी की मौत के कारण ईरान में आतिशबाजी और जश्न का माहौल क्यों? जानें वजह
मई में चांदी के कीमतों में आया उछाल, सेंसेक्स; बिटकॉइन और सोने को भी दिया पछाड़!
Lok Sabha Elections 2024: Shah Rukh Khan ने अपने परिवार संग डाला वोट, करीना-सैफ से अनन्या पांडे तक, इन सेलेब्स ने दिया मतदान -Indianews
इस राज्य में ट्रैफिक की देखभाल करेगा एआई, नियम न मानने पर इस तरह होगी कार्रवाई
Historically Speaking Ep 2: पीएम मोदी के प्रभाव, बहुसंख्यकवाद, वंशवाद की राजनीति पर हुई चर्चा-Indianews
अमिताभ बच्चन को देखकर रो पड़ीं Aditi Rao Hydari, सेट पर एक सीन के चलते एक्ट्रेस के बहे आंसू -Indianews
ADVERTISEMENT