होम / Chandrayaan-3: एक बार फिर एक्टिव होगा चंद्रयान-3? ISRO चीफ का आया बड़ा बयान

Chandrayaan-3: एक बार फिर एक्टिव होगा चंद्रयान-3? ISRO चीफ का आया बड़ा बयान

Mudit Goswami • LAST UPDATED : October 20, 2023, 10:55 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत का ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 अपने लक्ष्यों के प्राप्त करता हुआ इस वक्त चंद्रमा की जमीन पर सोया हुआ है। 4 सितंबर को लगभग 10 दिन चंद्रमा की सतह पर कई रिसर्च और एक्सपेरिमेंट के बाद इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑग्रेनाइजेशन (ISRO) ने इसे स्लीप मोड पर भेज दिया था। दरअसल, इसरो ने कदम चंद्रमा पर होने वाली रात को देखते हुए लिए था जिसमे चंद्रमा का पारा -200 डिग्री तक नीचे गिर जाता है। वहीं चंद्रमा का रात खत्म होने के बाद इसरो लगातार विक्रम लैडर और प्रज्ञान रोवर को एक्टिव करने में लगा है, लेकिन दूसरी तरफ से कोई संकेत नहीं आ रहे।

इसरो चीफ ने दिए संकेत

ऐसे में अब इसरो चीफ एस सोमनाथ ने मिशन ने एक महीने बाद एक बार फिर मिशन के एक्टिव होने के संकेत दिए है। इसरो चीफ ने कोच्चि में एक कार्यक्रम को दौरान प्रज्ञान रोवर के एक्टिव  होने के सवाल पर कहा कि इसकी पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि ये और बात है कि रोवर चांद की सतह पर फिलहाल स्लिप मोड में है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि वह फिर से एक्टिव नहीं हो सकता।

4 सितंबर को इसरो ने स्लीप मोड गया था विक्रम लैडर

बता दें कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को 4 सितंबर को इसरो ने स्लीप मोड पर जाने निर्देश दिए थे। विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह पर कामयाब 9 दिन गुजारे। इस दौरान लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन समेत कई प्रकार के तत्वों की खोज की। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह पर होने तापमान के साथ भूकंप जैसी कई तरह की क्रियाओं का अध्यन किया।

गौरतलब है कि 23 अगस्त को इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैडर की सॉफ्ट लैंडिग कराई थी। जिसके बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला 4 देश बना। वहीं साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश है।

यह भी पढ़ेंः-

 Israel-Hamas War: इजराइल और यूक्रेन की सहायता के लिए अमेरिका को दांव पर लगाया बाइडेन, इन देशों से मांगी सहायता

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Train accident : छत्तीसगढ़ में बड़ी ड्रिल मशीन चलती ट्रेन से टकराया, दो यात्री और एक स्वच्छता कर्मचारी घायल- Indianews
Lok Sabha Election Fifth Phase: 49 सीटों, 6 राज्यों, 2 UT में आज होगा मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत दाव पर- जानें 10 प्वांट्स- Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत 2 पूर्व मुख्यमंत्री की होगी अग्नि परीक्षा, पांचवें चरण का मतदान आज- Indianews
Patanjali: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ खाद्य गुणवत्ता परीक्षण में फेल, 3 को भेजा गया जेल- Indianews
Ruskin Bond: 90 साल के हुए रस्किन बॉन्ड, इस मौक पर शेयर किया अपने से जुड़ा यह मार्मिक वाकया- Indianews
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने अवैध गर्भपात का लगाया आरोप- Indianews
Ebrahim Raisi: ‘उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें’, ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता- Indianews
ADVERTISEMENT