होम / Chandrayaan-3: इसरो लगातार कर रहा चंद्रयान-3 से कम्यूनिकेशन स्थारित करने का प्रयास, जानें अपडेट

Chandrayaan-3: इसरो लगातार कर रहा चंद्रयान-3 से कम्यूनिकेशन स्थारित करने का प्रयास, जानें अपडेट

Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 22, 2023, 8:55 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: इस वक्त पूरे भारत को देश के ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर फिर से जागने का इंतजार है। चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने अपडेट दी है। इसरो ने अपने सोसल में जानकारी देते हुए कहा कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।

वहीं इससे पहले लैंडर विक्रम के एक्टिवशन की प्रक्रिया कल यानि 23 सिंतबर के लिए टाल देने की बात आई थी। चंद्रयान-3 पर स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश देसाई ने इस बात की जानकारी दी थी कि “पहले हमारी योजना थी कि 22 सितंबर शाम तक (प्रज्ञान) रोवर और (विक्रम) लैंडर को फिर से सक्रिय करें। लेकिन कुछ कारणों से अब हम ये कल 23 सितंबर को करेंगे। लैंडर और रोवर को स्लीप मोड से निकालने फिर से सक्रिय करने की योजना है।”

4 सितंबर को इसरो ने स्लीप मोड गया था विक्रम लैडर

बता दें कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को 4 सितंबर को इसरो ने स्लीप मोड पर जाने निर्देश दिए थे। विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह पर कामयाब 9 दिन गुजारे। इस दौरान लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन समेत कई प्रकार के तत्वों की खोज की। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह पर होने तापमान के साथ भूकंप जैसी कई तरह की क्रियाओं का अध्यन किया।

गौरतलब है कि 23 अगस्त को इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैडर की सॉफ्ट लैंडिग कराई थी। जिसके बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला 4 देश बना। वहीं साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश है।

ये भी पढ़ें- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Train accident : छत्तीसगढ़ में बड़ी ड्रिल मशीन चलती ट्रेन से टकराया, दो यात्री और एक स्वच्छता कर्मचारी घायल- Indianews
Lok Sabha Election Fifth Phase: 49 सीटों, 6 राज्यों, 2 UT में आज होगा मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत दाव पर- जानें 10 प्वांट्स- Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत 2 पूर्व मुख्यमंत्री की होगी अग्नि परीक्षा, पांचवें चरण का मतदान आज- Indianews
Patanjali: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ खाद्य गुणवत्ता परीक्षण में फेल, 3 को भेजा गया जेल- Indianews
Ruskin Bond: 90 साल के हुए रस्किन बॉन्ड, इस मौक पर शेयर किया अपने से जुड़ा यह मार्मिक वाकया- Indianews
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने अवैध गर्भपात का लगाया आरोप- Indianews
Ebrahim Raisi: ‘उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें’, ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता- Indianews
ADVERTISEMENT