India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत का ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा की तरह पर सॉफ्ट लैडिंग करने को तैयार है। इसके लिए उल्टी गीनती भी शुरु हो गई है। जैसे- जैसे लैंडिंग का समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑग्रनाइजेशन यानी इसरो इससे जूड़े अपडेट लगातार दे रहा है। इसी क्रम में इसरो ने चंद्रयान-3 से जूड़ी एक खास खबर दी है। इसरो ने ट्विट कर बताया है कि चंद्रयान-3 को बीते मिशन चंद्रयान-2 के ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया है। यानि अब चंद्रयान-3 भी चंद्रयान-2 के मार्ग पर चलता हुआ इस बार मिशन को सक्सेसफुल करने की कोशिश करेगा।
इससे पहले इसरो ने साल 2019 चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया था। चंद्रयान-2 मिशन सभी मुश्किलों को पार करता हुआ चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचे में कामियाब रहा था। हालांकि, चंद्रयान-2 अंत के कुछ समय में कनेक्शन टूटने के कारण चंद्रमा की तरह से कुछ ही मीटर की दूरी पर कंट्रोल खो बैठा और ध्वस्त हो गया था।
Chandrayaan-3 की लैडिंग का समय
वहीं इसरो में चंद्रयान-3 के लैंडिंग को लेकर भी इजेक्ट टाइम बताया है। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 , 23 अगस्त तो शाम 6 बजकर 04 मीटन पर लैंड किया है। वहीं इसरो द्वारा लैंडिंग इवेंट का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा।
बता दें कि अगर इसरो इस मिशन को करने में सेक्स प्राप्त करता है, तो ये पूरे भारत के लिए गोरवपूर्ण पल रहेगा। इतिहास रचने वाले इस मिशन के सक्सेसफुल होने के भारत दूनिया का चौथा ऐसा देश बनेगा, जिसने ये कारनामा कर दिखाया होगा।
ये भी पढ़ें – Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, ओबीसी सम्मलेन के दौरान हुई घटना