होम / ISRO वैज्ञानिकों से मुलाकात कर बधाई देंगे पीएम मोदी, दिल्ली नहीं बेंगलुरु में लैंड होगा प्रधानमंत्री का विमान

ISRO वैज्ञानिकों से मुलाकात कर बधाई देंगे पीएम मोदी, दिल्ली नहीं बेंगलुरु में लैंड होगा प्रधानमंत्री का विमान

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 25, 2023, 8:42 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3, नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा खत्म कर पूरी करके आज शुक्रवार यानी कि 25 अगस्त को ग्रीस से अपने पूर्व निर्धारित यात्रा पर सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचेंगे। जहां वह चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO के वैज्ञानिकों से मुलाकात करके उन लोगों को बधाई देंगे। पीएम मोदी ने इससे पहले कहा भी था कि अगर संभव हुआ तो व्यक्तिगत रूप से वह चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई देंगे।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान अफ्रीका में थे पीएम मोदी

दरअसल, जिस समय चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 ने सॉफ्ट लैंडिंग की थी, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गए थे। बुधवार शाम को अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान -3 लैंडर विक्रम चांद के दक्षिणि पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

पीएम मोदी बेंगलुरु में ISRO वैज्ञानिकों को देंगे बधाई 

एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली नहीं जाकर बेंगलुरु जाएंगे। जहां वह ISRO वैज्ञानिकों को बधाई देंगे। पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर कहा, “जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत की सुबह है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया… भारत अब चांद पर है।” आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया गया था।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.