होम / Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 पहुंचा अपनी कक्षा में, यान की स्थिति सामान्य, वैज्ञानिकों ने जाहिर की खुशी

Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 पहुंचा अपनी कक्षा में, यान की स्थिति सामान्य, वैज्ञानिकों ने जाहिर की खुशी

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 14, 2023, 3:27 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3, श्रीहरिकोटा: इसरो वैज्ञानिकों ने लांच यान से उपग्रह के सफल अलग करने की घोषणा की। उपग्रह को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए संबंधित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन Chandrayaan-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ और उनकी टीम को बधाई दी।

  • परियोजना निदेशक ने बधाई दी
  • अंतरिक्ष यान का स्वास्थ्य सामान्य
  • वजह 3900 किलोग्राम है

Chandrayaan-3 के परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल और इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने LVM3 M4 वाहन को सफलतापूर्वक कक्षा में लॉन्च करने के बाद अपनी खुशी साझा की। Chandrayaan-3, अपनी सटीक कक्षा में, चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर चुका है। अंतरिक्ष यान का स्वास्थ्य सामान्य है।

वजन 3,900 किलोग्राम

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के बहुप्रतीक्षित चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) मिशन को आज लांच कर दिया। अपने निर्धारित समय 2:35 बजे इसे लांच किया गया। Chandrayaan-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 KG है।

क्यों है महत्वपूर्ण?

GSLV मार्क-3 (एलवीएम 3) हेवी-लिफ्ट लॉन्च वाहन है जो चंद्रमा लैंडर और रोवर को अंतरिक्ष में छोड़ेगा।अंतरिक्ष यान के लिए पृथ्वी से चंद्रमा तक की यात्रा में लगभग एक महीने का समय लगने का अनुमान है और लैंडिंग 23 अगस्त को होने की उम्मीद है। लैंडिंग पर, यह एक चंद्र दिन तक काम करेगा जो लगभग 14 पृथ्वी दिवस के बराबर है। चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है।

चंद्रयान-2 विफल रहा था

Chandrayaan-2 मिशन को 2019 में चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चुनौतियों का सामना करने के बाद अंततः इसे अपने मुख्य मिशन उद्देश्यों में विफल माना गया। Chandrayaan-3 इसरो का फिर से किया गय प्रयास है। Chandrayaan-3 का विकास चरण जनवरी 2020 में शुरू हुआ और लॉन्च की योजना 2021 में थी, लेकिन Covid-19 महामारी के कारण मिशन में कुछ देरी हुई। Chandrayaan-3 की सफलता से भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान जैसे कार्यक्रमों का मनोबल बढ़ेगा।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि के जातकों को मिल सकती है नौकरी के क्षेत्र में सफलता, जानें क्या कहता है आपका राशिफल-Indianews
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पीएम मोदी तो दीदी के गढ़ से शाह-नड्डा भरेंगे हुंकार, जानें आज का पूरा शेड्यूल-Indianews
Uttar Pradesh: कार को नुकसान पहुंचाने से नाराज शख्स ने हत्या कर शव नाले में फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार- Indianews
महाआर्यमन सिंधिया के मैनेजर ने की धोखाधड़ी, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे हैं MyMandi स्टार्टअप के मालिक- Indianews
Turbulence In Flight: फ्लाइट में क्यों होता है टर्बुलेंस? जानें कैसे बन जाता है ये खतरनाक-Indianews
Summer Driving Tips: गर्मी में यात्रा का बना रहे हैं प्लान, तो कार चलाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान- Indianews
Car Engine: 3-सिलेंडर या 4-सिलेंडर इंजन कौन है सबसे बेहतर, इनमें क्या है अंतर जानें?- Indianews
ADVERTISEMENT