India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत का ऐतिहासिक और गौरवशाली मिशन चंद्रयान-3 कुछ ही घंटों में सुरक्षित रुप से चांंद्रमा की तरह पर स्थापित होगा ऐसी प्रार्थना आज पूरा भारत कर रहा है। वहीं इस मिशन को लेकर सभी लोग अपनी शुभकामनाएं दे रहें हैं। चंद्रयान-3 मिशन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि देश के साथ हम भी इस महान पल का इंतजार कर रहे हैं और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का सपना पूरा हो और इससे मानवता का कल्याण हो। इस समय हमें दूरदर्शी पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी याद करना चाहिए जिन्होंने इसरो की स्थापना की और आज की उपलब्धियों की नींव रखी।

देश के लिए बेहद खुशी का पल- सीएम अरविंद केजरीवाल

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मिशन पर कहा कि यह देश के लिए बेहद खुशी का पल है कि चंद्रयान-3 कल लैंडिंग करेगा। मैं ईश्वर से इसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करता हूं। पूरा देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा- ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया

चंद्रयान 3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब हमारा प्रयास है कि चांद पर भी तिरंगा फहराए।

14 अगस्त Chandrayaan-3 हुआ था लॉन्च

चंद्रयान-3 को इसरो ने 14 जूलाई को श्री हरिकोटा से लॉन्च किया था। पृथ्वी से 38,400 किलोमीटर दूरी पर स्थित चंद्रमा तक पहुंचने में चंद्रयान-3 को  40 दिनों की यात्रा करनी पड़ रही है। इसरो की माने तो 23 अगस्त को विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर अपनी सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामियाब रहेगा।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: जानें चंद्रमा के कितने समीप हैं हम! लैंडर इमेजर कैमरा 4 ने भेजी सतह की नई तस्वीरें