होम / Chandrayaan-3: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने चंद्रयान-3 को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- इतने बड़े मिशन का क्रेडिट लेना अनुचित

Chandrayaan-3: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने चंद्रयान-3 को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- इतने बड़े मिशन का क्रेडिट लेना अनुचित

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 26, 2023, 7:02 pm IST

Chandrayaan-3:  चंद्रयान-3 ने जब चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग किया उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS देशों के शिखर सम्मेलन के लिए साउथ अफ्रीका में थे। लेकिन वह लैंडिंग के समय ISRO के साथ वर्चुअली जुड़े हुए थे। भारतीय प्रधानमंत्री ने शनिवार को भारत लौटे जिसके बाद वह बेंगलुरु में चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु को शिवशक्ति (Shivshakti) कहा जाएगा। पीएम ने कहा कि शिव की बात होती है तो शुभम् होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है। पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है।

सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम पर साधा निशाना 

पीएम मोदी पर निशाना साधाते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और टैक्नीशियनों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इसरो की विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने उस परंपरा को आगे बढ़ाया है जिसके लिए पूर्व पीएम पंडित नेहरू ने इसरो की स्थापना की थी। इसरो ने लगातार तिरंगे का मान बढ़ाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं वह श्रेय लेना चाहते हैं- श्रीनेत

श्रीनेत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं वह श्रेय लेना चाहते हैं। मुझे उन नामों पर कोई आपत्ति नहीं है जो उन्होंने (पीएम मोदी) दिए हैं। मुझे लगता है कि पीएम मोदी की ओर से इतने बड़े मिशन का क्रेडिट लेना, जिसे हमारे वैज्ञानिकों ने पूरा किया, थोड़ा अनुचित है।

चंद्रयान-2 को लेकर कही यह बात

पीएम मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए ग्रीस की राजधानी एथेंस से शनिवार सुबह सीधे बेंगलुरु पहुंचे थे। जहां पीएम मोदी ने यह ऐलान किया कि चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने 2019 में अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा पॉइंट के नाम से जाना जाएगा।

23 अगस्त को मनाया जाएगा अंतरिक्ष दिवस

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की याद में भारत 23 अगस्त की तारीख राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाएगा। चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। चांद के इस हिस्से पर पहुंचने वाला भारत पहला देश भी बन गया है। वहीं चांद पर पहुचने के मामले में भारत चौथे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें-Chandrayaan-3: चांद के रहस्यों की खोज में जुटा प्रज्ञान रोवर , ISRO ने नया वीडियो किया जारी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

गिरफ्तार आरोपी ने बिश्नोई गैंग के 5 लोगों के बताए नाम, Salman Khan के घर पर फायरिंग में थे शामिल- Indianews
PM Modi Nomination: पीएम मोदी आज करेंगे वाराणसी से नामांकन दाखिल, कई राज्यों के सीएम समेत पहुंचेंगे ये VVIP -India News
Lok Sabha Election: खास पार्टी को वोट देने के लिए कर रहे थे प्रभावित, 2 मतदान अधिकारियों को गिरफ्तारी के आदेश- Indianews
Lok Sabha Elections: झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका, जयंत सिन्हा के बेटे ने थामा है कांग्रेस का हाथ -India News
Rajasthan: किरायेदार ने महिला और उसके पोते की हत्या, फिर शवों को पानी की टंकी में फेंका- Indianews
Top 10 languages: दुनिया की टॉप 10 सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाएं, लिस्ट में शामिल हैं ये भारतीय भाषाएं- Indianews
CBSE Results 2024: सीबीएसई ने 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख की घोषित, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई -India News
ADVERTISEMENT