India News(इंडिया न्यूज), Jairam Ramesh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल सिंह का एक बयान में समर्थन में दिया था जिसके बाद काफी लोगों ने उनकी आलोचना की और उन्हें देशद्रोह बताया। बता दें कि अमृतपाल सिंह खडूर साहिब सीट से चुनाव लड़ा और काफी भारी मतों से जीत हासिल की। आपको ये बात हैरान कर देगी कि अमृतपाल सिंह खालिस्तानी समर्थक हैं और गैर-कानूनी कार्यों के लिए जेल में बंद हैं बावजूद वो जीत हासिल कर बैठे हैं। इनके बचाव में कांग्रेस सांसद उतरे और कहा कि आपातकाल का दूसरा दौर शुरू हो चुका है जिसके बाद चरणजीत की आलोचना चारों तरफ शुरू हो गई है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि इस पर बाकी कांग्रेसियों का क्या रुख है?
कांग्रेस ने खुद को किया किनारा
अमृतपाल सिंह को लेकर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। कांग्रेस का कहना है कि यह चन्नी की निजी राय है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने खालिस्तान समर्थक और निर्दलीय सांसद अमृतपाल को लेकर लोकसभा में बयान दिया था। इस बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कड़ी आपत्ति जताई थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर चन्नी के बयान पर चल रहे विवाद पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने लिखा, ‘सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के अमृतपाल सिंह पर विचार निजी हैं और किसी भी तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रुख को नहीं दर्शाते हैं।’
अमृतपाल सिंह का चरणजीत ने किया था समर्थन
25 जुलाई को लोकसभा में बजट पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एनडीए सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे थे। इस कड़ी में सांसद चन्नी ने कहा, ”जिस व्यक्ति को पंजाब के 20 लाख लोगों ने अपना नेता चुना, उसे बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उसे जेल में रखा गया है। यह भी एक आपातकाल है.” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन समझने वालों को समझ में आ गया कि वह किसके बारे में बात कर रहे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि यह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के बारे में था। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मार्च 2023 से जेल में है।
Rahul Gandhi New Residence: ये आलीशान बंगला होगा राहुल गांधी का नया पता, पहली झलक आई सामने