Chhath Puja 2022 Day Weather Update: बिहार के महापर्व छठ का आगाज हो चुका है। छठ के महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का पहला दिन नहाय खाय होता है। जबकी दूसरे दिन को खरना कहते हैं। उसके बाद दो दिनों छोटी छठ और बड़ी छठ का मान्यता है। आज खरना का दिन है। ऐसे में घर से दूर रहने वाले लोग भी अपने घरों के तरफ रूख कर चुके हैं। कुछ लोग पहुच गए हैं तो कुछ बस पहुचने का इंतजार कर रहे हैं। बिहार के लिए छठ सिर्फ एक पर्व ही नहीं हैं बल्कि वहां के लोग इस त्योहार को महशूश भी करते हैं। मानना है कि छठ पूजा उनके इमोशन से जुड़ा है। इस बात में कोई दो रा नहीं है कि आज छठ बिहार से निकल कर ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी फैल चुका है। ऐसे में चलिए जानते हैं अर्घ्य के पहले और दूसरे दिन क्या होगा मौसम का हाल।

मौसम में देखने को मिल रहा है बदलाव

बिहार से मानसून समाप्त होने के बाद लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में फिलहाल पछुआ हवाएं चल रही हैं। इसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके अलावा पछुआ हवाओं की गति 4 से पांच किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में बीते दिनों से पछुआ हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते राज्य में हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गया में भी न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में शुक्रवार के दिन गया में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पहले अर्घ्य पर होगा मौसम का ये हाल

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य इलाकों में भी तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों तक शुष्क हवाएं चलती रहेंगी और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है। वहीं, इन दिनों राज्य में छठ का त्योहार मनाया जा रहा है। छठ के मौके पर राज्य में हल्की धुंध दिखाई देगी और लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। हालांकि नदी में खड़े होकर अर्घ्य देने वालों को इसका एहसास ज्यादा हो सकता है। छठ पूजा का पहला अर्घ्य 30 अक्टूबर को दिया जाएगा। इस दिन राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य इलाकों का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री रहने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

हालांकि अगले दिन 31 अक्टूबर के दिन न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री रहने की संभावना है। राज्य में इस दौरान तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण डॉक्टरों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। क्योंकि सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण लोगों के बीमार होने की संभावना अधिक है। हालांकि दिन के समय मौसम सामान्य रहता है।

ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2022 Day 2: जानें आज खरना पूजा के दिन किस चीज का है महत्व, कैसे करते हैं पूजा