India News (इंडिया न्यूज), Chhattisgarh CM Name: छत्तीसगढ़ चुनाव के नतीजे आने के इतने दिनों बाद आज (रविवार) प्रदेश को अपना मुखिया मिल गया है। बात दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद विष्णु देव साय को दिया गया है। यह फैसला विधायक दल की बैठक के बाद ली गई है।
- एक ऐसा चेहरा हैं जिसका कोई विरोध नहीं कर पाया
- चुनाव में 25, 541 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया
ऐसा चेहरा जिसका कोई विरोध नहीं
विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगने के बाद बीजेपी नेता नारायण चंदेल (Narayan Chandel) ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंन कहा कि ”वह अच्छे व्यक्ति हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं। बहुत सहज,सरल, विनम्र हैं। एक ऐसा चेहरा हैं जिसका कोई विरोध नहीं कर पाया।”
केंद्रीय राजनीति का भी अनुभव
बता दें कि विष्णु देव साय के पास केंद्रीय राजनीति का भी अनुभव रहा है। वह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। साथ ही बीजेपी की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य है। विष्णु देव साय जशपुर जिले के कुनकुरी से विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस साल उन्होंने चुनाव में 25, 541 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया है। विष्णु देव साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। आखिरकर छत्तसीगढ़ में नतीजे के सात दिनों बाद Chhattisgarh CM Name मिल ही गया।
Also Read:
- BSP चीफ मायावती का बड़ा ऐलान, भतीजे आकाश आनंद को चुना उत्तराधिकारी
- CM Candidates: इन राज्यों में BJP किसे सौपेंगी सत्ता? जब भी हुई देरी बदले चेहरे