India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024 Result: बस कुछ ही देर के इंतजार के बाद चुनावी तस्वीरें साफ हो जाएंगी। आज लोक सभा चुनाव 2024 का महासंग्राम थम जाएगा। लेकिन एक तरफ दिल्ली का तापमान हाई है तो वहीं राजनीतिक पारा भी चढ़ रहा है। रिजल्ट से कुछ घंटे पहले I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार आ गई है। आज मंगलवार को जब दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती होगी, तो नतीजे दो प्रतिद्वंद्वी दलों: आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की प्रभावशीलता भी तय करेंगे।
- दिल्ली में आप एवं कांग्रेस की राहें अलग
- आप से अलग होने का ऐलान
- AAP ने एग्जिट पोल को नहीं माना
दिल्ली में आप- कांग्रेस की राहें अलग
नतीजे जो भी हों, लेकिन दिल्ली में आप और कांग्रेस एक साथ नहीं हैं इस बात पर मूहर लग गई हैं। दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। जानकारी हो कि प्रदेश कांग्रेस की रजामंदी न होने पर भी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर राजधानी में आप और कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में एक साथ आएंगे जान लें कि सात में से चार सीटों पर आप तो वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसके अलावा ये तो राजनीति है जहां दिल्ली में साथ हैं तो वहीं पंजाब में एक दूसरे के आमने सामने खड़े हैं। यहां दोनों पार्टियों ने अलग- अलग चुनाव लड़ा और एक- दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी की है।
China on LS Polls results: ‘अगर फिर पीएम बने मोदी तो…’, लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर चीन रख रहा नजर -IndiaNews
आप से अलग होने का ऐलान
खटपट की खबरों की आग को हवा देने का काम दिल्ली में चुनाव प्रचार ने दिया। जब दोनों पार्टियां चुनावी प्रचार में कहीं भी एक साथ नहीं दिखें। जिसका नतीजा ये हुआ कि इस गठबंधन के विरोध में ही अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया। इसके बाद छह अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। वहीं अब जब नतीजे आने को हैं तो प्रदेश कांग्रेस ने आप से अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर सबको चौंका दिया है।
AAP ने एग्जिट पोल को नहीं माना
25 मई को दिल्ली में मतदान समाप्त होने के बाद, भविष्यवाणियों को खारिज कर दिया, और दावा किया कि भाजपा के हस्तक्षेप के आरोपों के बावजूद, इंडियन ब्लॉक सभी सात सीटें जीतेगा। AAP ने घोषणा की, “निवर्तमान मुख्यमंत्री की हालिया गिरफ्तारी अंतिम तिनका थी… इस गिरफ्तारी ने दिल्ली के लोगों को नाराज कर दिया है।” लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली 21 दिन की अंतरिम जमानत के बाद रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया।
Top News Lok Sabha Election Results: जानें दो लोगों को बराबर वोट मिले तो कौन होगा विजेता-Indianews