होम / कांग्रेस मना रही आज अपना 138वां स्थापना दिवस, देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन, खडगे फहराएंगे झंडा

कांग्रेस मना रही आज अपना 138वां स्थापना दिवस, देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन, खडगे फहराएंगे झंडा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 28, 2022, 10:35 am IST

Congress Foundation Day: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का आज 28 दिसंबर को 138वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस का मुख्यालय खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इस मुख्यालय पर आज कांग्रेस के 138वें स्थापना दिसवस पर कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही आज देश के कई शहरों में कांग्रेस कार्यक्रम करेगी।

मुंबई में रखी गई थी कांग्रेस पार्टी की नींव

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की नींव आजादी के आंदोलन के दौरान मुंबई में 137 साल पहले रखी गई थी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बुधवार, 28 दिसंबर को खासतौर मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। खड़गे इस कार्यक्रम का उद्घायटन करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष खडगे फहराएंगे झंडा

बता दें कि कांग्रेस पार्टी आज स्थापना दिवस के मौके पर देश के सभी राज्यों के पार्टी दफ्तरों में कार्यक्रम करेगी। वहीं मुख्य कार्यक्रम आज राजधानी दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगा। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी का झंडा फहराएंगे।

Also Read: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस करेगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान, प्रियंका गांधी आगे बढ़ाएंगी पदयात्रा का संदेश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.