India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan- 3, नई दिल्ली: भारत आज अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रचने को तैयार है। चंद्रयान-3 मिशन चांद पर कुछ ही घंटो में सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। ISRO इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। आज बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की धरती पर कदम रखेगा। पूरा देश इस पल का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी इसे लेकर सरकार को बधाई दी है।
चंद्रयान-3 मिशन पर हरीश रावत ने दी बधाई
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ISRO के मिशन चंद्रयान-3 पर कहा, “यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं वैज्ञानिकों को एडवांस में बधाई देना चाहता हूं। सरकार को बधाई देता हूं। हम चाहते हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड करे और उसका उद्देश्य सफल हो। इस मौके पर मैं उन सभी को भी प्रणाम करना चाहूंगा। जिन्होंने इसका सपना देखा था। जब हमारा देश गरीब था। सुई भी नहीं बनती थी उस समय अंतरिक्ष पर जाने की कामना की थी। इस मिशन में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों के साथ-साथ सभी लोगों को सलाम।”
Chandrayaan- 3 मिशन पर उमर अब्दुल्ला का बयान
वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “हम भी पूरे देश और दुनिया के साथ इंतजार कर रहे है उस समय का जब चंद्रयान लैंड करेगा। उम्मीद लगाए बैठे हैं कि चंद्रयान की यात्रा सफल होगी और चांद से फोटो-वीडियो आएंगे। अगर यह यात्रा कामयाब होगी जैसा हम उम्मीद लगाए बैठे हैं यह दुनिया में पहली बार होगा कि किसी देश ने यह काम किया है।”
Also Read:
- बस अब कुछ घंटे और…. तय समय पर ही होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग’, ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी
- क्या है ISRO का बड़ा प्लान, क्यों चांद पर सिर्फ 14 दिन के लिए काम करेगा चंद्रयान?
- आज चांद पर लैंडिग करेगा चंद्रयान-3, जानें क्यों चंद्रमा पर उतरने के आखिरी 15 मिनट हैं भारी?