India News (इंडिया न्यूज़),Shivraj Singh Chouhan on Randeep Surjewala’s statement: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। कांग्रेस नेता जनता को राक्षस कह रहे हैं… क्या बीजेपी को वोट देने वाले करोड़ों लोग “राक्षस” हैं? बता दें कैथल के भाई उदय सिंह किला परिसर में एक जन आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसे लेकर विपक्ष कांग्रेस पर हमलवार है।
#WATCH जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। कांग्रेस नेता जनता को राक्षस कह रहे हैं… क्या बीजेपी को वोट देने वाले करोड़ों लोग "राक्षस" हैं? आप (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) क्या मानते हैं? क्या आप जनता को "राक्षस" मानते हैं? भाजपा जनता को भगवान मानती है। मैं हमेशा… pic.twitter.com/v9Tb79s2hK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
शिवराज सिंह चौहान ने कहा,”आप (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) क्या मानते हैं? क्या आप जनता को “राक्षस” मानते हैं? भाजपा जनता को भगवान मानती है। मैं हमेशा कहता हूं कि मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है, वहां रहने वाले लोग मेरे भगवान हैं और हम उस भगवान के पुजारी हैं…आप अपने आप को भगवान मानते हैं। क्या यही आपकी ‘मोहब्बत की दुकान’ है?”
बता दें कैथल में एक जनसभा को संबोधीत करते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा बयन दिया। उन्होंने कहा,”जो लोग भाजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं।” ऐसे में अब इस बयान ने विवादीत रूप ले लिया है। सुरजेवाला के इस बयान की कड़ी निंदा की जा रही है।
ये भी पढ़ें – Robert Vadra: प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ ‘50% कमीशन वाले बयान पर जानें पति रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा? —
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.