होम / "इस पर कार्रवाई…", हरियाणा कांग्रेस के मंच पर महिला कार्यकर्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद कुमारी शैलजा ने ये क्या कह दिया?

"इस पर कार्रवाई…", हरियाणा कांग्रेस के मंच पर महिला कार्यकर्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद कुमारी शैलजा ने ये क्या कह दिया?

Sohail Rahman • LAST UPDATED : October 5, 2024, 5:50 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja On Sonia Duhan Molestation Case: आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।  इस दौरान एक ऐसी खबर आई कि, कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया दुहन के साथ दुर्व्यवहार किया है। इस पर कांग्रेस की सांसद कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है। इस पर उन्होंने कहा कि, “मैंने उससे बात की है, उसने मुझे बताया कि कुछ लोग उसे छू रहे थे और उसे मंच से हटाने की कोशिश कर रहे थे। हमने वही देखा। वीडियो के साथ-साथ जब मैंने उसके साथ इसकी पुष्टि की, तो उसने मुझे बताया कि किसी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। अगर आज किसी महिला के साथ ऐसा होता है, तो इससे बुरा और निंदनीय क्या हो सकता है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।’

क्या हुआ उनके साथ?

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, घटना हरियाणा के नारनोंद में हुई। जस्सी की रैली में एक आदमी स्टेज पर सरेआम सोनिया दुहन से छेड़खानी कर रहा है। वहीं जब पास में खड़े दूसरे नेता की नजर पड़ती है तो, वह उस शख्स का हाथ झटक देता है। इस बात का दावा किया जा रहा है कि सोनिया दुहन के साथ कई बार धक्कामुक्की भी की गई है। भीड़ में उनके साथ छेड़खानी हुई। सोनिया दुहन शरद पवार की पार्टी में थी, लेकिन अब वो कांग्रेस में है और जस्सी की सगी भतीजी हैं। 

Katrina Kaif को हुई ये बीमारी? हाथ पर दिखा काला धब्बा जैसा गंभीर लक्षण

कौन है सोनिया दुहन?

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणा के हिसार में सोनिया दुहन का जन्म 1992 में हुआ था। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। हिसार क्षेत्र में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद सोनिया दुहन अंबाला चली गईं। अंबाला में पढ़ाई के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। 

मतदान वाले दिन किस बात से परेशान हो उठे बजरंग पुनिया? अब BJP पर लगाई इतनी बड़ी तोहमत

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.