होम / Bihar Politics: ठाकुर विवाद पर BJP का पलटवार, कहा-ये न होते तो हिंदुस्तान का नाम….

Bihar Politics: ठाकुर विवाद पर BJP का पलटवार, कहा-ये न होते तो हिंदुस्तान का नाम….

Rajesh kumar • LAST UPDATED : September 27, 2023, 3:13 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Bihar Politics: बिहार की राजनीति में सियासत उबाल पर है। ठाकुरों को लेकर की गई राजद सांसद मनोज झा की टिप्पणी पर बवाल मचता जा रहा है। इस विवाद में अब भाजपा नेता भी कूद पड़ें है। भाजपा के एक विधायक नीरज सिंह बबलू ने मनोज झा को चेतावनी दे डाली है। उनका कहना है कि ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सांसद मनोज झा ने राजद के कहने पर ठाकुरों को लेकर टिप्पणी की है।

ठाकुर नहीं होते तो हिंदुस्तान का नाम मुगलिस्तान होता

हालांकि, राजद संसाद मनोज झा को धमकाते हुए भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने स्वयं भी विवादित बयान दे डाला है। भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि ठाकुर नहीं होते तो हिंदुस्तान का नाम मुगलिस्तान होता। उन्होंने कहा कि मनोज झा मेरे सामने ठाकुरों को लेकर बोलते तो पटककर मुंह तोड़ देता, ठाकुरों ने देश की रक्षा में अपना आहुति प्रदान की है। नीरज सिंह बबलू ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज झा ने राजद के कहने पर ऐसा बयान दिया है।

मनोज झा ने कहा- अंदर के रावण मारो

आपको बता दें कि राजद सांसद मनोज झा की ओर से संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के दौरान सुनाई गई एक कविता को लेकर यह पूरा विवाद उठा है। इस कविता में उन्होंने ठाकुर शब्द का इस्तेमाल किया है। वह ये कहते दिखे कि अंदर के रावण मारो। ऐसे में सांसद मनोज झा के बयान को ‘ठाकुरों’ से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी को लेकर में भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू का यह ताजा बयान लोगों के सामने आया है।

झा ने कहा, लालू ने पत्थर तोड़ने वाली महिला को सांसद बनाया

संसद में राजद से राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज झा ने महिला आरक्षण विधेयक पर अपनी बात रखते हुए एक कविता सुनाई थी। इस कारण से बिहार के सियासत में उबाल जारी है। उन्हें यह कहते भी सुना गया कि हमारी पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्थर तोड़ने वाली महिला को सांसद बनाया।

यह भी पढ़ेंः- Bihar Politics: बाहुबली आनंद मोहन के बेटे का RJD पर वार, दिया बड़ा बयान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT