Corona Update Today 10 March 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Corona Update Today 10 March 2022 : देशभर में कोरोना की तीसरी लहर जाने ही वाली है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में मामूली गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 4 हज़ार 184 नए केस सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से मरने वालो की संख्या में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 71 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वही कल 145 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधर आया है। भारत में अब तक कुल 5,15,459 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
देश में इतने एक्टिव केस
कल यानी बुधवार की बात करे तो कोरोना के 4 हज़ार 575 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को 3 हज़ार 993 नए मामले मिले थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 44,488 एक्टिव केस ही रह गए हैं।
Corona Update Today 10 March 2022
Also Read : Corona Update Today 8 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए इतने मामले, एक्टिव केस भी हुए कम
Connect With Us : Twitter Facebook