होम / Corona Update Today 11 April 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 861 नए केस

Corona Update Today 11 April 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 861 नए केस

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 11, 2022, 10:35 am IST

Corona Update Today 11 April 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update Today 11 April 2022 : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 861 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,691 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

Corona Update Today 11 April 2022

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। रविवार को देश में कोरोना के 1,054 नए मामले सामने आए थे जबकि शनिवार को 1,150 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 11,058 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update Today 11 April 2022

Also Read : Corona Update Today 9 April 2022 देश में आज सामने आए 1,150 नए मामले, एक्टिव केस हुए कम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.