Corona Update Today 12 March 2022
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Corona Update Today 12 March 2022 देशभर में कोरोना के मामलों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हर रोज नए मामलों में कमी सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवर सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3 हज़ार 614 नए केस सामने आए हैं। वही दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज कि गई है।
मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 89 मरजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,15,803 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
देश में कुल इतने एक्टिव केस
इसी सप्ताह शुक्रवार को देश में कोरोना के 4 हज़ार 194 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को 4 हज़ार 184 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 40,559 एक्टिव केस ही रह गए हैं।
Corona Update Today 12 March 2022
Also Read : Corona Update Today 11 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 4,194 नए मामले, इतने लोगों ने गंवाई जान
Connect With Us : Twitter Facebook