होम / Corona Update Today 17 February 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 30,757 नए मामले, 541 लोगों ने गंवाई जान

Corona Update Today 17 February 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 30,757 नए मामले, 541 लोगों ने गंवाई जान

Sameer Saini • LAST UPDATED : February 17, 2022, 1:09 pm IST

Corona Update Today 17 February 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Corona Update Today 17 February 2022 : देशभर में कोरोनी की तीसरी लहर थमती नज़र आ रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कसो में मामूली उछाल देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना (Covid) के 30,757 नए केस सामने आए हैं । यह नंबर बुधवार के मुकाबले 0.5% कम है। वहीं अगर बात की जाए डेथ केस की तो पिछले 24 घंटे में 541 मरीजों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। दूसरी ओर 67,538 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर भी पहुंचे। देश में अभी सक्रिय केसों की बात की जाए तो अब 3.32 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में सक्रिय केसों में 37.32 हजार मामलों की गिरावट आई है।

भारत में कुल केस 

अब तक भारत में आने वाले कोरोना केस की कुल संख्या 4.27 करोड़ है। वहीं इसमें से 4.19 करोड़ से अधिक लोग स्वस्थ होकर घरों को जा चुके हैं। वहीं रिकवरी रेट अब बढ़कर 98.03% तक पहुंच गया है। (Total Cases In India)

जानें इन राज्यों में अधिक केस

    राज्य                            केस

  1. केरल                        12,223
  2. महाराष्ट्र                      2,748
  3. कर्नाटक                     1,894
  4. राजस्थान                    1,702
  5. मिजोरम                     1,571

वैक्सीन डोज की संख्या

पिछले 24 घंटों में भारत में कुल 34.75 लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। इसके बाद देशभर में अब तक लगे वैक्सीन डोज की संख्या 1.74 अरब से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11.79 लाख कोरोना सैंपल की जांच की गई है।

Also Read : Corona Update Today 16 February 2022 बीते 24 घंटों में सामने आए 30,615 कोरोना के नए मामले, 514 लोगों ने गंवाई जान 

Also Read : Relief in India from Corona आज देश मिले में 27409 केस, 347 की हुई मौत

Also Read : New Guidelines of Corona Released 14 फरवरी से लागू, विदेशी यात्रियों को मिली होम क्वारंटाइन से छूट

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.