इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Covid 19 Update): देश में कोविड-19 के मामलों में फिर कुछ दिन से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे बीते 24 घंटों में देश में 734 नए मामले सामने आए। बता दें हाल ही में एक दिन देश में कोरोना के सिर्फ 625 मामले सामने आए थे जो पिछले तीस महीनों में सबसे कम थे। हालांकि उसके अगले ही दिन फिर मामले बढ़कर 800 के करीब सामने आए थे। कुल मिलाकर देश में कुछ दिन से कोविड के नए मामले 1000 के आसपास ही सामने आ रहे हैं।

कल 833 नए मामले दर्ज किए गए थे

देश में कल कोरोना के कुल 833 नए मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे केसों की संख्या अब घटकर 12,307 हो गई है। शनिवार सुबह आठ बजे बीते 24 घंओं में एक्टिव केस 12,553 थे। इस तरह आज सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में 246 की कमी आई है।

कोरोना की शुरुआत से अब तक देश में इस महामारी के कुल 4 करोड़ 46 लाख 66 हजार 377 मामले सामने आ चुके हैं। शुरुआत से अब तक देशभर में इससे मरनेवालों की संख्या बढ़कर 5 लाख से ज्यादा हो गई है। ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,32,46,829 हो गई।

वैक्सीन की कुल 219.78 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई

देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 219.78 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। इसके अलावा 102.69 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगी है। 22 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दो मजदूरों पर फायरिंग, हालत नाजुक