स्पाइसजेट की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार एक यात्री ने महिला क्रू मेंबर के सात बदसलूकी की थी। ऐसे में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री महिला क्रू मेंबर पर चिल्लारहा है। जिसके बाद कुछ और यात्री महिला क्रू मेंबर के पास आते हैं और जो यात्री महिला क्रूम मेंबर से बहस कर रहा होता है उसे बैठने को कहते हैं।

ANI के अनुसार घटना दिल्ली से हैदराबाद जा रही है फ्लाइट संख्या SG-8133 की है। यात्री और क्रूम मेंबर के बीच 23 जनवरी को दिल्ली में फ्लाइट में बोर्डिंग करने के दौरान कथित तौर पर बदसलूकी करने को लेकर पहले बहस शुरू हुई। इसके बाद यात्री द्वारा गलत तरीके से बर्ताव करने को लेकर महिला क्रू मेंबर ने PIC और सिक्योरिटी स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद कथित तौर पर बदसलूकी करने वाले यात्री और उसके साथ यात्रा कर रहे सहयात्री को दिल्ली में ही फ्लाइट से नीचे उताकर कर सिक्योरिटी स्टाफ के हवाले कर दिया गया।

गौरतलब है फ्लाइट में बदसलूकी का ये कोई पहला मामला नहीं है। आएदिन ऐसे मामले सूनने को मिल ही जाते हैं।पिछले ही साल एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सह यात्री पर एक यात्री द्वारा कथित तौर पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। इस घटना के सामने आने के बाद एअर इंडिया ने आरोपी शंकर मिश्रा पर चार माह का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। यह घटना 26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रही उड़ान में हुई थी।