होम / Cyclone Dana Alert:भारत पर आने वाला है इतना बड़ा खतरा, भयानक बवंडर मचाएगा ऐसी तबाही, हो गई रूह कपाने वाली भविष्यवाणी

Cyclone Dana Alert:भारत पर आने वाला है इतना बड़ा खतरा, भयानक बवंडर मचाएगा ऐसी तबाही, हो गई रूह कपाने वाली भविष्यवाणी

Subham Srivastava • LAST UPDATED : October 19, 2024, 10:59 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Cyclone Dana Alert : मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत को लेकर अलर्ट जारी करा है। ये अलर्ट समुद्री चक्रवात दाना (Dana) को लेकर किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चक्रवात दाना 24 से 26 अक्टूबर के बीच तट से टकरा सकता है। इस वजह से दक्षिण पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश की वजह से भारत के प्रायद्वीपीय राज्यों की हालत खराब हो रखी है। इसमें चेन्नई, बेंगलुरु, पांडिचेरी और तिरुवनंतपुरम में बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हो रखा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में उत्तरी तामिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भीषण बारिश हो सकती है।

फ्लाईओवर पर पार्क हो रहीं कारें

चक्रवात दाना (Dana) की वजह से लोग अपनी कारों को पानी से बचाने के लिए फ्लाईओवर पर पार्क कर रहे हैं। इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी की अनुसार बंगाल की खाड़ी में उपजा तूफान भारतीय भूभाग से होते हुए अब अरब सागर में पहुंच गया है। इसी को लेकर मछुआरों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है। मछुआरों को मछली पकड़ने या अन्य गतिविधियों के लिए अरब सागर में न जाने की सलाह दी गई है।

याह्या सिनवार के मौत के बाद कौन है इजरायल का नया टारगेट, हिटलिस्ट में शामिल हैं ये बड़े नाम

इन राज्यों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने उन राज्यों के बारे में भी जानकारी दी है, जहां पर आने वाले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। इन राज्यों में उत्तरी तमिलनाडु, रॉयल सीमा, कर्नाटक और केरल तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तराखंड और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजधानी में मौसम का हाल

मौसम का असर देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। उमस की वजह से शुक्रवार को लोगों को काफी परेशानी से झूझना पढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को एनसीआर में तापमान 36।2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दुनिया में किस साल तक आ जाएगा मुस्लिम शासन? बाबा वेंगा ने बताया कब चारों तरफ गूंजेगा नारा-ए-तकबीर!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.