• 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Cyclone Mandus Today Update): चक्रवात ‘मैंडूस’ का देश के दक्षिणी हिस्से में लगातार खतरा बना हुआ है और आज इसके तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से टकराने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते बफीर्ली हवाएं चलने के कारण मैदानों तक ठंड बढ़ती जा रही है।

कुछ जगह भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डूचेरी में मैंडूस के खतरे के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी है और इन राज्यों के कई जिलों में एहतियातन स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखा गया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले बहुत जल्द आज चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम व चेंगलपट्टू जिलों में कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना है। ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु व पुड्डूचेरी के उत्तर तटीय इलाकों में अलग-अलग जगह मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

आज मध्यरात्रि तक श्रीहरिकोटा तट को पार कर सकता है मैंडूस

तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ व राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमें तैनात की गई हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चक्रवात के मद्देनजर चेन्नई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम और कुड्डालोर जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों में आज अवकाश रखा गया है। आज मध्यरात्रि तक मैंडूस आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा तट को पार कर सकता है।

तमिलनाडु तट पर पहुंचने से पहले यह कमजोर हो जाएगा तूफान

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बुधवार को मैंडूस बना था और अब इसके ‘गंभीर’ होने का अनुमान है। इसके प्रभाव के चलते 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आज आधी रात के आसपास यह तमिलनाडु तट पर महाबलीपुरम के पास पहुंचने से पहले यह कमजोर हो जाएगा।

उत्तर भारत में कई जगह शीतलहर

पहाड़ों पर बारिश व हिमपात के बीच चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानों तक हो रहा है जिसके कारण कुछ दिन से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्टÑीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलावा मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड, सहित कई राज्यों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है और दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही कई इलाकों म शीतलहर चल रही है।

यह भी पढ़ें – पारिवारिक विवाद में महिला ने अपनी दो बेटियों को जिन्दा जलाया